सेक्टर-49 की गुडविल सोसाइटी का सराहनीय कदम, क्राइम पर लगेगा अंकुश

Commendable move by Goodwill Society

Commendable move by Goodwill Society

चंडीगढ़: Commendable move by Goodwill Society: शहर की सोसाइटियों में लगातार बढ़ रही चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के बीच सेक्टर-49 स्थित गुडविल सोसाइटी ने एक मिसाल पेश की है। सोसाइटी के निवासियों ने सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

सोसाइटी के मुख्य गेट पर अब आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन पर कड़ी चौकसी रखी जा रही है। गेट पर स्टॉप लगाकर नए विजिटर्स की एंट्री रजिस्टर में दर्ज की जा रही है। इसके साथ ही सोसाइटी की चारदीवारी पर कांटेदार तार भी लगाई गई है ताकि कोई बाहरी व्यक्ति दीवार फांदकर अंदर न आ सके।

इस संबंध में सोसाइटी के एक प्रवक्ता ने बताया, "कंटीली तार लगाने के बावजूद पिछले दिनों चोरी की कुछ शिकायतें सामने आई थीं। इसी को देखते हुए हमने गेट पर सख्ती बढ़ाई है। इस प्रयास से न सिर्फ क्राइम पर अंकुश लगेगा बल्कि निवासियों के बीच आपसी भाईचारा भी मजबूत होगा।"

उन्होंने आगे बताया कि सोसाइटी का भविष्य में और भी विकास कार्य कराने का प्लान है, जिससे निवासियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

गुडविल सोसाइटी का यह कदम अन्य सोसाइटियों के लिए भी एक उदाहरण बन सकता है।