विश्व पर्यावरण दिवस पर चंडीगढ़-पंचकूला में वृक्षारोपण अभियान; राज्यपाल, ITBP और CRPF ने दिया हरित संदेश

Tree plantation drive in Chandigarh-Panchkula

Tree plantation drive in Chandigarh-Panchkula

चंडीगढ़/पंचकूला, Tree plantation drive in Chandigarh-Panchkula, विश्व पर्यावरण दिवस पर चंडीगढ़ और पंचकूला में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंजाब के राज्यपाल, ITBP और CRPF ने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए हरित भविष्य का संदेश दिया।

पंजाब लोक भवन: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने परिवार सहित वृक्षारोपण किया। उन्होंने आँवला, अमलतास, गुलमोहर, नीली गुलमोहर, अमरूद व प्राइड ऑफ इंडिया के पौधे लगाए। अनीता कटारिया, शिव कुमार जैन, रेनू, सोनिका, रेखा, मोनिका तथा दीप सिंह ने भी पौधारोपण किया। राज्यपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है और प्रधानमंत्री का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान माताओं के सम्मान से जुड़ा है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक प्रताप सिंह, गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, मुख्य वन संरक्षक सौरभ कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ITBP भानु, पंचकूला: प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानु में महानिरीक्षक रमा कांत शर्मा के नेतृत्व में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम हुआ। हिमवीर वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन की सदस्याओं, अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। महानिरीक्षक ने कहा कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए पर्यावरण संरक्षण जीवनशैली का हिस्सा बने। “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” जैसे नारों से जागरूकता बढ़ाई गई।


 सिगनल बटालियन, CRPF हैल्लोमाजरा:* कमांडेंट विशाल कंडवाल के नेतृत्व में कैम्प परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं जवानों ने छायादार व फलदार प्रजातियों के लगभग 100 पौधे लगाए। कमांडेंट ने कहा कि वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण का आधार हैं। सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

तीनों कार्यक्रमों में जल व ऊर्जा की बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक से परहेज और अधिक वृक्षारोपण पर बल दिया गया।