यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर,एएसआई ने गोल्ड/ब्रॉन्ज और सीनियर कांस्टेबल ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा कर यूटी पुलिस का नाम किया रोशन

UT Police Inspector and an ASI Won Gold/Bronze Medals

UT Police Inspector and an ASI Won Gold/Bronze Medals

डीजीपी ने बधाई दी।

यूटी पुलिस ने गोल्ड मेडल 20 हजार, सिल्वर 15 हजार और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालो को 10 हजार रुपए की घोषणा भी की।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। UT Police Inspector and an ASI Won Gold/Bronze Medals: यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर बलदेव कुमार,एएसआई(एलआर)आईएसबीटी सैक्टर 43 चौकी के मुंशी जसवंत राय और सीनियर कांस्टेबल मुकेश कुमार के तिरुवनंतपुरम केरल में हुई 46वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उक्त खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए यूटी पुलिस को गर्व है।इंस्पेक्टर बलदेव कुमार ने 4×400 मीटर रिले इवेंट में एक गोल्ड मेडल जीतकर डिपार्टमेंट का नाम रोशन किया।उन्होंने 4×100 मीटर रिले, 400 मीटर दौड़ और 800 मीटर दौड़ में तीन ब्रॉन्ज मेडल भी जीते।जिससे उनकी बेहतरीन एथलेटिक क्षमता का पता चलता है।एएसआई (एलआर) जसवंत राय ने 5000 मीटर वॉक/रन इवेंट में एक गोल्ड मेडल जीतकर एक शानदार उपलब्धि हासिल की।जो उनके उच्च स्तर के सहनशक्ति और समर्पण को दिखाता है।वही सीनियर कांस्टेबल मुकेश कुमार ने भाला फेंक इवेंट में एक ब्रॉन्ज मेडल जीतकर डिपार्टमेंट के गौरव को बढ़ाया।डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुडा ने उन्हें बधाई दी।यूटी पुलिस के आला अधिकारियों ने इन उपलब्धियों को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस डिपार्टमेंट ने मेडल जीतने वालों के लिए नकद इनाम की घोषणा की है।जो इस प्रकार है।

UT Police Inspector and an ASI Won Gold/Bronze Medals

गोल्ड मेडल – 20 हजार,सिल्वर मेडल – 15 हजार ब्रॉन्ज मेडल – 10 हजार रुपए की है।ये उपलब्धियां चंडीगढ़ पुलिस कर्मियों की प्रतिबद्धता,अनुशासन और खेल में उत्कृष्टता को उजागर करती हैं।डिपार्टमेंट सभी मेडल जीतने वालों को बधाई देता है।और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में लगातार भागीदारी और सफलता के लिए प्रोत्साहित करता है।