चण्डीगढ़ निवासियों ने भारी तादाद में सत्य पाल जैन को 73वें जन्मदिवस पर बधाई दी

Congratulate Satya Pal Jain on his 73rd birthday
चण्डीगढ़ 15 जून, 2025. Congratulate Satya Pal Jain on his 73rd birthday: हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवां, भाजपा अध्यक्ष श्री जितेन्द्र मल्होत्रा, पूर्व महापौर देवेश मौदगिल, पंजाब विश्वविद्यालय की उपकुलपति श्रीमति रेणु विज सहित सैंकड़ों महानुभावों ने आज चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन को उनके जन्म दिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामानायें दी तथा उनकी दीर्धआयु एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शॉल पहनाकर तथा फूलों के गुलदस्तें भेंट करके श्री जैन को सम्मानित किया।
पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाब चन्द कटारिया ने अपने राजस्थान के दौरे पर जाने से पहले श्री जैन को बधाई दी। हरियाणा के मुख्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी, सांसद श्री सतनाम सिंह संधू, सांसद श्री हर्ष महाजन सहित काफी महानुभावों ने श्री जैन को फोन पर जन्मदिवस की बधाई दी।
श्री सत्य पाल जैन ने आज अपना 73वां जन्मदिवस बड़ी सादगी के साथ अपने घर पर ही मनाया। सैकड़ों की तादाद में शहर के विभिन्न भागों से आये लोगों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर मिठाईयां भी बांटी गई और लोगों का मुंह मीठा भी करवाया गया।
श्री जैन ने प्रातः अपने घर में अपने पूरे परिवार सहित पूजा अर्चना की तथा पूजा अर्चना के बाद ही जन्मदिवस के कार्यक्रम की शुरूआत की।
लोगों के भारी जनसमूह को देखकर श्री जैन कई बार भावुक भी हुये। उन्होंने कहा कि जनता का यह प्यार और स्नेह ही उनकी असली पूंजी है।
यह उल्लेखनीय है कि श्री जैन जाने माने संविधान विषेषज्ञ है तथा भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेताओं की अदालतों में पैरवी कर चुके हैं। वे दो बार चण्डीगढ़ से लोकसभा के सदस्य चुने गये तथा पिछले 48 वर्षो से लगातार पंजाब विश्वविद्यालय की सीनेट के सदस्य हैं। पिछले 10 वर्षों से वह चण्डीगढ़ में भारत सरकार के एडीशनल सॉलिसिटर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।