विकसित भारत का अमृत काल, सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल: अनुराग सिंह ठाकुर

Amrit Kaal of Developed India

Amrit Kaal of Developed India

साल दर साल कैलेंडर बदलता रहा, भारत आगे बढ़ता रह: अनुराग सिंह ठाकुर 

11 सालों में मोदी जी ने ख़ुद को राष्ट्र सेवा में खपाया, तपाया..देश से किया वादा निभाया: अनुराग सिंह ठाकुर 

मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने और विकसित भारत के संकल्प में लोगो की भागीदारी सुनिश्चित करेगी भाजपा

चंडीगढ़ 10 जून  2025. Amrit Kaal of Developed India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा नीत एनडीए की केंद्र सरकार के 11  वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में विकसित भारत का अमृतकाल-- सेवा सुशासन व गरीब कल्याण के 11 साल के रूप में मनाया जा रहा है। इसी संबंध में हमीरपुर के सांसद एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री  अनुराग सिंह ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश कार्यालय कमलम में एक  प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस वार्ता में उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, मेयर हरप्रीत कौर बबला,  प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक कैलाश चन्द जैन, सह संयोजक मनीष शर्मा , नरेश अरोड़ा, इंदिरा सिंह,तथा अभय झा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि “ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बीते 11 वर्षों में सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के मार्ग पर ऐतिहासिक प्रगति की है उनके मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत हर चुनौती का सामना करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का साहस दिखा रहा है। हमारी सीमाएं सुरक्षित है। भारत एक उभरती हुई वैश्विक शक्ति बन चुका है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सब का साथ ,सबका विकास, सबका प्रयास ,सबका विश्वास मंत्र ने देश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है । आज देश का हर वर्ग और हर क्षेत्र एक सांझा संकल्प के साथ विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है ।
भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी धरती पर 9 आतंकवादी कैंप और 11 एयरबेस तबाह कर दुनिया में भारत की ताकत का डंका बजाया और दुनिया को भारत की ताकत से अवगत करवाया है। इसके विपरीत कांग्रेस के शासनकाल में आतंकवादियों  का सम्मान तक किया जाता रहा था”

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ केंद्र की एनडीए सरकार ने भारत के आम जनमानस के हित व ग़रीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। केंद्र सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों और वंचितों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने, उन्हें उचित अधिकार व सुनहरे अवसर प्रदान करने की दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही है। मोदी जी के सम्यक् नेतृत्व में भारत सर्वसमाज के कल्याण से विकसित भारत के संकल्प सिद्धि की ओर बढ़ रहा है। मोदी जी इसी सोच और विजन के साथ गरीबों के मसीहा बन गए हैं वो गरीबों के कल्याण को सर्वोपरि मानकर फैसले लेते हैं और अपनी सरकार की नीतियां निर्धारित करते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के राज में इंदिरा से लेकर मनमोहन तक सिर्फ गरीबी हटाओ के नारे दिए जाते थे, लेकिन अब आंकड़े बताते हैं कि हकीकत में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गए हैं। मोदी सरकार की गरीबों के कल्याण की कई योजनाओं से करोड़ों गरीबों का जीवन आसान बन रहा है। पीएम मोदी की दूरदर्शी नीतियों ने वास्तविकता के धरातल पर गरीबी हटाने का काम किया है”

 अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ मोदी सरकार में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में दोगुनी हुई हैं। 2014 में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 387 थी, जो 2025 में बढ़कर 780 हो गईं। वहीं, MBBS सीटों की संख्या 51,348 से बढ़कर 2024 में 1.18 लाख हो गई हैं।

मोदी सरकार ने पिछले 11 सालों में 17.1 करोड़ नई नौकरियां निकाली हैं। स्टार्टअप से 1.61 लाख युवाओं को नौकरी मिली है। स्किल इंडिया मिशन के तहत अब तक 2.27 करोड़ से अधिक युवाओं को ट्रेनिंग दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन (12 करोड़ घरेलू शौचालयों का निर्माण) व प्रधानमंत्री जन धन योजना (55.22 करोड़ बैंक खाता), 2015 में शुरू की गई प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (51.06 करोड़ नागरिक नामांकित), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (52.5 करोड़ से ज्यादा का लोन स्वीकृत), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (23.64 करोड़ नागरिक नामांकित), 2016 में शुरू की गई प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजन ( 10.33 करोड़ महिलाएं लाभान्वित), 2018 में शुरू की गई प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना कार्ड (40 कोड से ज्यादा स्वास्थ्य बीमा कार्ड जारी), 2019 में शुरू की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ( 11 करोड़ से अधिक किसानों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने हेतु 368 लाख करोड़ रुपए वितरित), 2020 में शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना (81 करोड़ से अधिक व्यक्तियों को मुक्त राशन) ने भारत के आम जनमानस के जीवन को बदलते हुए प्रगति पथ पर अग्रसर किया है”

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” प्रधानमंत्री की अंत्योदय की नीति का को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने सुनिश्चित किया है कि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।  उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में विकास की बयार चली है जिससे भारत की विकसित भारत बनने की राह प्रशस्त हुई है आज से  प्रधानमंत्री के देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प  से देश के 140 करोड़ नागरिकों को जोड़ने की शुरुआत है। जिसके तहत देश का प्रत्येक नागरिक भी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प में साझेदारी होगा”

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र पाल मल्होत्रा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में जो तरक्की हुई है उससे देश का मान सम्मान बढ़ा है अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है। इन सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने तथा देश के आम नागरिकों को विकसित भारत के संकल्प की मुहिम में जोड़ने हेतु चंडीगढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश जिला मंडल मोहल्ला चौपाल तथा बूथ स्तर तक की योजनाएं बनाई गई है जिसके तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे तथा लोगो से भी विकसित भारत बनाए जाने के संकल्प करवाएंगे जिससे विकसित भारत के संकल्प में आम जनता की भगीदारी भी सुनिश्चित हो सके।