शहर में महिलाओं को अपना शिकार बनाने वाला गिरोह सक्रिय

Gang that Preys on Women

Gang that Preys on Women

महिला को घर में दिक्कत परेशानी बता कर फिर ठगी की।
महिला के कान से गोल्ड इयररिंग, गोल्ड लॉकेट और एक हजार रुपए की नकदी लेकर फरार।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Gang that Preys on Women: वी केयर फॉर यू और हाइटेक कहलाने वाली यूटी पुलिस को पूरी तरह से चुनौती देकर और बेखौफ होकर महिलाओ को अपना शिकार बनाने वाला गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। शहर में तीन यूनिट जिसमे क्राइम ब्रांच, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल और ऑपरेशन सैल होने के बावजूद भी गिरोह के तीन शातिर आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ऐसा ही एक और मामला प्रकाश में आया है। थाना 11 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत पुलिस चौकी सैक्टर 24 के एरिया में घटना हुई। सैक्टर 25 की रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गया कि वह बीते शनिवार को सुबह करीब 9 बजे अपने काम पर जा रही थी।जैसे ही वह सैक्टर 25 स्थित यूआईईटी के पास पहुंची तो इसी दौरान पीछे से तीन शातिर आए। उन्होंने पीड़िता महिला को सैक्टर 22 का रास्ता पूछा। महिला ने बता दिया। शातिर फिर पीछे पीछे आते रहे।और पीड़िता को बोला कि उनके घर में दिक्कत परेशानी चल रही है। पीड़िता को पूरी तरह से अपनी बातों में लाकर झांसे में ले लिया।और उसके कानो में पहने गोल्ड इयररिंग, गले में पहना गोल्ड लॉकेट के अलावा एक हजार रुपए की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे की एक ऐसा ही मामला बीते दिन थाना 34 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत भी देखने को मिला था। यहां बीते दिन सैक्टर 45 की रहने वाली पीड़िता महिला अपने किसी काम से जा रही थी।

जैसे ही वह सेक्टर 32/33/45/46 चौक के पास पहुंची तो इसी दौरान एक शख्स पीछे से आया।और महिला को बोला कि वह भक्त है। और वह किसी घर में बच्चे को ठीक करने जा रहा है। महिला ने बोला कि वह जाए फिर। इसी दौरान दो और शख्स आए। महिला को बोलने लगे की अगर उनकी बात नहीं मानी।तो उनके घर में नुकसान हो सकता है। अज्ञात आरोपियों ने महिला के ऊपर नीचे से मिटी उठाकर फेंकी।तो महिला ने एक गोल्ड इयर बाली,एक गोल्ड रिंग एक अलावा मंगलसूत्र उन्हें दे दिया।और तीनों शख्स फरार हो गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।