श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में दो दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव आयोजित किया गया

Two day Akshay Tritiya Festival Organized

Two day Akshay Tritiya Festival Organized

चंडीगढ़। Two day Akshay Tritiya Festival Organized: श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27, चंडीगढ़ में दो दिवसीय अक्षय तृतीया महोत्सव आयोजित किया गया। अहिंसा चैरिटेबल सेवा समिति चंडीगढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां  समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। समिति की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर 27 और अन्य दो स्थानों पर गर्मी में लोगों को ठंडा जल, गन्ने का  रस और भंडारा लगाया गया था। 

दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27 में आयोजित अक्षय तृतीया एवं प्रथम तीर्थंकर भगवान 1008 ऋषभ देव जी के प्रथम पारणा दिवस के पावन अवसर आयोजित कार्यक्रम का शुक्रवार को समाप्त हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत 30 अप्रैल को भगवान ऋषभ देव जी को इक्षु रस (गन्ने का रस) अर्पित कर की गई। इसके बाद में भंडारे का उद्घाटन सेक्टर 44, चंडीगढ़ निवासी त्रिशला जैन द्वारा रिबन काटकर किया गया। समिति द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर  पूर्व प्रधान नवरत्न जैन एवं राजेन्द्र प्रसाद जैन को भी जैन धर्म की प्रभावना हेतु विशेष सम्मान प्रदान किया गया। आयोजन में लगभग 50 हजार  श्रद्धालुओं ने इक्षु रस एवं खीर के प्रसाद का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान 12,400 किलोग्राम इक्षु रस और खीर श्रद्धालुओं को वितरित की गई। सकल जैन समाज चंडीगढ़ का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा, जिसके लिए समिति ने आभार व्यक्त किया।

अगले वर्ष की योजना:

समिति ने घोषणा की कि अगले वर्ष (2026) अक्षय तृतीया पर चंडीगढ़ और आसपास के 24 स्थानों पर एक साथ भव्य भंडारे आयोजित करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु लाभान्वित हो सकें और जैन संस्कृति की व्यापक प्रभावना हो।

समिति के प्रमुख पदाधिकारीगण:  अजय जैन – अध्यक्ष,  सुरेन्द्र जैन – उप प्रधान, रजनीश जैन – महासचिव, सचिन जैन- कोषाध्यक्ष, आरके जैन, राजकुमार जैन संजय जैन सुषमा जैन, संजना जैन, मंजू जैन, नरेश गुप्ता हंस जैन और विनय जैन, पवन बिंदल आर.पी. जैन, श्याम लाल जैन को अलग अलग जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। समिति ने सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं, एवं सहयोगी संगठनों का हृदय से धन्यवाद किया।