यूटी पुलिस ने हेरोइन और गांजा की सप्लाई करने वाले आरोपी ऑटो चालक और कपड़े की शॉप पर काम करने वाले आरोपियो को किया काबू

UT Police Arrested the Accused Auto Driver

UT Police Arrested the Accused Auto Driver

इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की टीम को बड़ी कामयाबी।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 9.324 किलोग्राम गांजा,48 हजार रुपए ड्रग मनी,41.83 ग्राम हेरोइन बरामद की।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। UT Police Arrested the Accused Auto Driver: यूटी पुलिस का अहम विभाग माने जाने वाले सैक्टर 24 स्थित डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के दो अलग अलग मामलो में नशीला पदार्थों की सप्लाई करने वाले दो आरोपियो को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी बबलू के कब्जे से 9.324 किलोग्राम गांजा और आरोपी अमृतसर निवासी हनी के कब्जे से 41.83 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

क्या था मामला

जानकारी के अनुसार पता चला कि चंडीगढ़ पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते डिस्ट्रिक क्राइम सैल पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर की टीम 2 मई को डीएमसी स्थित सेक्टर-38 में गश्त ड्यूटी पर थे। समय लगभग 7:45 बजे का होगा।जब वे लेबर ब्यूरो भवन सेक्टर-38 के पास पहुंचे तो इसी बीच उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति और एक महिला पुलिस पार्टी की ओर पैदल आ रहे थे। जिनके हाथों में भारी बैग थे। पुलिस पार्टी को देखकर महिला जंगल की तरफ भाग गई। पुलिस पार्टी ने उक्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान, उसने अपना नाम डीएमसी निवासी बबलू उम्र-45 वर्ष बताई। पुलिस द्वारा उसकी व्यक्तिगत तलाशी के दौरान 9.324 किलोग्राम गांजा और 48 हजार रुपए बरामद किए।आरोपी ऑटो चालक है। जिसके खिलाफ थाना मलोया में एक्साइज एक्ट और एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज पाया गया है।

केस नंबर दो

यूटी पुलिस की डिस्ट्रिक क्राइम सैल पुलिस ने हेरोइन की सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला अमृतसर के रहने वाले 20 वर्षीय हनी कुमार उर्फ नूर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 41.83 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तुरंत मामले में कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पता चला कि डिस्ट्रिक्ट क्राइम सैल पुलिस 2 मई रात करीब 10.40 मिनट पर एरिया में पेट्रोलिंग कर रही थी। पेट्रोलिंग के दौरान जब पुलिस इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फेज एक कब्रिस्तान के पास पहुंची तो पुलिस ने एक युवक जो कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक स्थित गरचा लाइट प्वाइंट की और से पैदल आ रहा था। जिसने अपने दाहिने हाथ में हल्के पीले रंग का बैग पकड़ा हुआ था। पुलिस पार्टी को देखकर वह पीछे मुड़ा और तेजी से चलने लगा। पुलिस को शक होने पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम हनी कुमार उर्फ ​​नूर बताया।तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 41.83 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी कपड़े की शॉप पर काम करता है।आरोपी हनी के खिलाफ अमृतसर (पंजाब) में झगड़े का एक मामला दर्ज पाया गया है।

चंडीगढ़ के प्रशासक का शहर को ड्रग फ्री बनाने का संकल्प लिया है। शनिवार को प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाने और उन्हें खेलों  की और प्रेरित करने के लिए चंडीगढ़ में नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियान के तहत एक मेगा वॉक का आयोजन किया गया।इस मेगा वॉक में प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के साथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सेनी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छोटे बच्चे भी पहुंचे। प्रशासक ने कहा कि यह वॉक युवाओं को नशे से दूर रखने और  स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।