चंडीगढ़ में दीपा दुबे का दावा; कहा- महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने की मुझे कोई जानकारी नहीं, कह दी यह बड़ी बात

Chandigarh Deepa Dubey Mahila Congress President Alka Lamba News

Chandigarh Deepa Dubey Mahila Congress President Alka Lamba News

Chandigarh Deepa Dubey News: लोकसभा चुनाव के बीच चंडीगढ़ कांग्रेस अपने विवादों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इस बीच चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे को पद से हटा दिया गया है। मंगलवार देर रात ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के कार्यालय से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।

लेकिन हैरानी की बात ये है कि, दीपा दुबे को ऐसी कोई जानकारी ही नहीं है। दीपा दुबे का दावा है कि, उन्हें अब तक चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर कोई आधिकारिक लेटर नहीं मिला है। इसके साथ ही दीपा दुबे यह भी कहना है कि, उन्हें अलका लंबा के चंडीगढ़ दौरे को लेकर औपचारिक जानकारी दी गई है।

मेरी नियुक्ति हाईकमान ने की, ऐसे कैसे हटाया जा सकता है

दैनिक अर्थ प्रकाश संवाददाता खुशविंदर सिंह धालीवाल ने जब दीपा दुबे से सवाल किया कि उन्हें ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है, इस पर वह क्या कहेंगी?

दीपा दुबे का कहना था कि, चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मेरी नियुक्ति कांग्रेस हाईकमान ने की है, पार्टी महासचिव केसी वेणु गोपाल द्वारा मेरी नियुक्ति की गई थी। ऐसे में मुझे ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की तरफ से कैसे हटाया जा सकता है?

दीपा दुबे से जुड़ी पूरी खबर-