Chandigarh Water Supply: चंडीगढ़ में रहते हैं तो पानी को लेकर हो जाएं सावधान, इस दिन करके रखें अपना इंतजाम

चंडीगढ़ में रहते हैं तो पानी को लेकर हो जाएं सावधान: इस दिन करके रखें अपना इंतजाम, Water Supply पर नगर निगम ने जारी की सूचना

Chandigarh Water Supply

Chandigarh Water Supply

Chandigarh Water Supply : चंडीगढ़ में रहने वालों के लिए पानी के सप्लाई को लेकर अहम सूचना जारी की गई है| दरअसल, चंडीगढ़ नगर निगम ने वाटर सप्लाई लाइन में काम होने के चलते शहर के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति लो प्रेशर में होने की बात कही है| नगर निगम का कहना है कि लोग पहले से ही पानी का इंतजाम करके रखें|

चंडीगढ़ नगर निगम ने जानकारी देते हुए बताया कि 31 अगस्त के दिन वाटर वर्क्स सेक्टर-39 से वाटर वर्क्स-12 में पाइपलाइन में खराब फ्लो सेंसर के बदलने के कारण सेक्टर 14, 15, 16, 17, 18, 21ए, 22ए एंड बी, 25 और पीजीआई में पानी लो प्रेशर से आएगा। नगर निगम ने बताया कि, इन जगहों पर सुबह के समय 3 से 9 बजे तक नार्मल सप्लाई रहेगी| लेकिन शाम को 7 से रात 9 बजे तक पानी लो प्रेशर से ही आएगा|

ऊपरी फ्लोर पर रहने वालों को बहुत ज्यादा दिक्कत

फिलहाल, इन हिस्सों में पानी को लेकर सबसे ज्यादा दिक्कत ऊपरी फ्लोर पर रहने वाले लोगों को होने वाली है| दरअसल, जब सामान्य तौर पर पानी आता है तब भी ऊपरी फ्लोर पर सप्लाई की स्पीड धीमी होती है तो अब तो जब लो प्रेशर में आएगा तो तो बिलकुल ही नहीं आने वाला| पानी आने की संभावना बहुत कम ही है। बरहाल, ऊपर के फ्लोर पर रहने वाले लोगों को सुबह ही पानी को स्टोर कर लेना चाहिए। वह शाम के भरोसे न रहें| और रहें तो फिर खुद जाने|