Chandigarh University Shines

QS वर्ल्ड रैंकिंग 2026 में चमकी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, कई विषयों में दुनिया की टॉप-300 यूनिवर्सिटियों में बनाई जगह

pp

Chandigarh University Shines

Chandigarh University ने QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी सब्जेक्ट रैंकिंग 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए कंप्यूटर साइंस एवं सूचना प्रणाली, इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल-एरोनॉटिकल एवं मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग जैसे प्रमुख विषयों में दुनिया की टॉप-300 यूनिवर्सिटियों में अपनी जगह बनाई है।

यह जानकारी यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रोफेसर (डॉ.) आर.एस. बावा ने रेवाड़ी में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष यूनिवर्सिटी केवल 5 विषयों में रैंकिंग में शामिल थी, जबकि इस बार 11 विषयों में स्थान हासिल कर यूनिवर्सिटी दुनिया की शीर्ष 1 प्रतिशत यूनिवर्सिटियों में शामिल हो गई है।

प्रोफेसर बावा ने बताया कि कंप्यूटर साइंस, रसायन विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन, गणित, भौतिक विज्ञान, जैविक विज्ञान और अर्थशास्त्र सहित कई विषयों में यूनिवर्सिटी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह रैंकिंग शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, रिसर्च सिटेशन, एच-इंडेक्स और अंतरराष्ट्रीय रिसर्च नेटवर्क जैसे वैश्विक मानकों के आधार पर तय की जाती है।

उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी CUCET-2026 के माध्यम से 250 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। इसमें 200 करोड़ रुपये मोहाली परिसर और 50 करोड़ रुपये लखनऊ परिसर के लिए निर्धारित किए गए हैं। विद्यार्थी अपनी योग्यता के आधार पर 100 प्रतिशत तक छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं।