श्री अरविंदो स्कूल में चंडीगढ़ अंडर-15 ओपन एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

श्री अरविंदो स्कूल में चंडीगढ़ अंडर-15 ओपन एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

Chandigarh Under-15 Open and Girls Chess Championship

Chandigarh Under-15 Open and Girls Chess Championship

चंडीगढ़।  शहर के सेक्टर-27 स्थित श्री अरविंदो स्कूल ऑफ इंटीग्रल एजुकेशन में शनिवार को चंडीगढ़ अंडर-15 ओपन एवं बालिका शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में कुल 46 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है।


दो चरण (राउंड) के बाद अंडर-15 ओपन वर्ग में अथर्व सिंह नेगी, सुकांत मोहिंद्रा और जयंन्त अटवाल 2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से अग्रणी हैं। वहीं अंडर-15 बालिका वर्ग में दुसिका युमलेम्बम, सान्वी अग्रवाल, अनाइशा और निमरप्रीत कौर खेहरा 2-2 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर हैं।


इस प्रतियोगिता के आधार पर शीर्ष चार बालक एवं चार बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जो 14 से 22 सितंबर 2026 तक पंजाब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंडर-15 शतरंज प्रतियोगिता में चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।


द्वितीय चरण के बाद अंक स्थिति इस प्रकार है:
बालिका वर्ग
2 अंक: दुसिका युमलेम्बम, सान्वी अग्रवाल, अनाइशा, निमरप्रीत कौर खेहरा
1.5 अंक: रिशम कौर
1 अंक: जियाना गर्ग, अनुष्का, समृद्धि बंसल, ईशाना सिंगल, रितिका ग्रांधी, हित्वी सिक्का, रिशिका मिश्रा, मान्या गुप्ता, अविका धवन, चेतन्या शर्मा
0.5 अंक: आर्णा सहगल
0 अंक: आयरा शर्मा, कुमुद अग्रवाल, आराध्या अरोड़ा
ओपन वर्ग
2 अंक: अथर्व सिंह नेगी, सुकांत मोहिंद्रा, जयंन्त अटवाल
1.5 अंक: अयान गर्ग, एएफएम अमित्ते कालिया, विवान मित्तल, शशांक सेशन, सर्वेश राणा, प्रत्युष सिंह, एआईएम दिशांत बंसल
1 अंक: उद्यान्श गोयल, एआईएम ध्रुव वत्स, गिरिक गुप्ता, एसीएम रेयांश मिधा, अमोघ अग्रवाल, एसीएम साहिबेक सिंह बोपराय, ईशान साहा, तेजस राय अग्रवाल, हार्दिक पाठक, एसीएम प्रभाव अटवाल, ऋषभ कुमार
0.5 अंक: हृदयान सिक्का
0 अंक: आदेश्वर कांग, अध्यांश सिंह, लक्ष्य अग्रवाल, आद्विक सिंह ठाकुर, ध्रुव गर्ग


प्रतियोगिता के शुरुआती दौर में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया है और आगामी राउंड में मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।