चंडीगढ़ में सनसनीखेज घटना; बंद कमरे में देवर-भाभी के शव मिले, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, लोगों से पूछताक्ष की जा रही
Chandigarh Two Dead Bodies Found In Room Crime Breaking News
Chandigarh News: चंडीगढ़ से इस वक्त एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मिल रही जानकारी के अनुसार, शहर के सेक्टर-41 में एक कमरे से 2 शव मिले हैं। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस ने दोनों शव अपने कब्जे में ले लिए हैं और पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-16 मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं यह बताया जा रहा है कि दोनों मृतक देवर-भाभी थे। हालांकि मृतकों के बारे में अभी ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो पाई है।
बताया जाता है कि घर के एक बंद कमरे में दोनों मृतक फांसी के फंदे से लटके मिले। इसलिए शुरुवाती नजर में दोनों के सुसाइड करने की ही आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस हर ऐंगल से छानबीन कर रही है। परिवार और आसपास वालों से पूछताक्ष की जा रही है। इसके अलावा इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों की मौत की स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी। तब तक पुलिस की अपने स्तर पर जांच-पड़ताल जारी है। इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी। पाठक इस पेज को रीफ्रेश करते रहें....