इंडिया स्किल में छाया चंडीगढ़; देश में कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण में हासिल किया गौरव
Chandigarh Shines at IndiaSkills
साहिल गर्ग ने वेब डिज़ाइनिंग कौशल ट्रेड में स्वर्ण पदक जीता
अर्थ प्रकाश आदित्य शर्मा
चंडीगढ़। Chandigarh Shines at IndiaSkills: चंडीगढ़ ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता में पूरे देश में शहर का अमन बढ़ाया है। ग्रेटर नोएडा में आयोजित इस प्रतिष्ठित इंडिया स्किल राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025–26 में अपनी कौशल विकास और व्यावसायिक प्रशिक्षण में बढ़ती उत्कृष्टता को फिर से साबित करते हुए गौरव हासिल किया है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 600 से अधिक छात्रों ने 63 कौशल ट्रेडों में भाग लिया, जिससे यह देश की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिताओं में से एक बन गई।
चंडीगढ़ के नाम ये उत्कृष्ट उपलब्धियां
साहिल गर्ग ने वेब डिज़ाइनिंग कौशल ट्रेड में स्वर्ण पदक के साथ 1,00,000 का नकद पुरस्कार भी जीता। अमन शुक्ला ने विज़ुअल मर्चेंडाइजिंग कौशल ट्रेड में रजत पदक के साथ 75,000 रुपए का नकद पुरस्कार जीता। इस सफलता में और इजाफ़ा करते हुए, चंडीगढ़ ने तीन 'मेडल ऑफ़ एक्सीलेंस' भी हासिल किए:हैं, जिनमें भुवन शर्मा ने बेकरी, गीतांश कोचर को होटल रिसेप्शन और फरमान खान ने क्लाउड कंप्यूटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
यह उल्लेखनीय उपलब्धि मिशन निदेशक नीतीश सिंगला (पीसीएस) के कुशल मार्गदर्शन और डॉ. सुनीता मेहता (समग्र नोडल अधिकारी, इंडिया स्किल प्रतियोगिताएं 2026), आरओ चरणजीत सिंह सिंधु, टीम लीडर अश्विनी, रेनू गुलाटी, एस. एस. राव, तरुण, सचारू और टीम के अन्य सदस्यों की समर्पित टीम के सहयोग से हासिल की गई है।
यह सफलता डॉ. मनप्रीत गुजराल, डॉ. सुरेंद्र सिंह सैनी, एम.एल. राणा, विन दोसांझ, श्री अरुण गुप्ता, राजन डोगरा, सीसीईटी (डिग्री और डिप्लोमा विंग), जीपीडबलू, जीआईटीआई, जीआईटीआईडबलू सीएसआईओ, जीसीए, एआईएचएम और सीआईएचएम के सभी प्राचार्यों, नोडल अधिकारियों और कौशल प्रभारियों तथा डी टी ई विभाग के लेखा अधिकारियों के बहुमूल्य योगदान और अटूट समर्थन के बिना संभव नहीं थी।
इंडिया स्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता, चंडीगढ़ के समग्र नोडल अधिकारी डा. सुनीता मेहता ने बताया कि
ये उपलब्धियां छात्रों के समर्पण, प्रतिभा और कड़ी मेहनत के साथ-साथ प्रशिक्षकों और मार्गदर्शकों द्वारा प्रदान किए गए निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन को दर्शाती हैं। चंडीगढ़ का प्रदर्शन कुशल युवाओं को तैयार करने और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय कौशल मिशन में योगदान देने के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।