Chandigarh Schools Winter Holidays Extended Administration Order Update

चंडीगढ़ में स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ीं: 8वीं क्लास तक के स्कूल अब इस तारीख तक बंद, ठंड के चलते प्रशासन का फैसला

Chandigarh Schools Winter Holidays Extended Administration Order Update

Chandigarh Schools Winter Holidays Extended Administration Order Update

Chandigarh Schools Winter Holidays: चंडीगढ़ में 8वीं क्लास तक स्कूलों की छुटि्टयां बढ़ा दी गईं हैं। ठंड और कोहरे के चलते प्रशासन ने फैसला किया है कि 8वीं क्लास तक स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे और 15 जनवरी से खुलेंगे। जबकि, पहले स्कूल 8 जनवरी से खुलने थे। स्कूलों में 7 जनवरी तक छुटि्टयां थीं।

फिलहाल प्रशासन का फैसला चंडीगढ़ के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। वहीं 9वीं से लेकर 12वीं क्लास तक के स्कूल कल से खुलेंगे और स्कूलों के खुलने का समय सुबह 9:30 बजे रहेगा। छुट्टी 3 बजे तक हो जाएगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने 6 जनवरी को ही स्कूलों के समय में बदलाव किया था।

अभी ठंड की ठिठुरन जारी रहेगी

इन दिनों ठंड ने विकराल रूप ले रखा है। ठंड से लोग ठिठुरे जा रहे हैं। अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं ठंड के साथ-साथ घने कोहरे की मार भी पड़ रही है। कोहरे की वजह से सुबह घर से निकलना बड़ा मुश्किल हो जाता है। कोहरे के चलते हादसे भी हो रहे हैं। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, अभी कुछ दिनों तक और लोगों को ठंड की ठिठुरन झेलनी पड़ेगी। 14 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है।