चंडीगढ़ के स्कूलों में 23 मई से 39 दिन की गर्मी की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश कैलेंडर

चंडीगढ़ के स्कूलों में 23 मई से 39 दिन की गर्मी की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने जारी किया अवकाश कैलेंडर

1000222926

Chandigarh schools to have 39-day summer vacation from

चंडीगढ़, 20 मई (साजन शर्मा)यूटी चंडीगढ़ के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 23 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने जा रहे हैं। जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी वर्ष 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार शहर के सभी सरकारी एवं एडेड स्कूलों में 23 मई से 30 जून 2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। इस दौरान विद्यार्थियों को कुल 39 दिनों का अवकाश मिलेगा, जबकि 29 और 30 जून को शिक्षकों के लिए कार्य दिवस निर्धारित किए गए हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में वर्षभर के अन्य अवकाशों की भी जानकारी दी गई है। आदेश के अनुसार शरदकालीन अवकाश 7 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक रहेगा, जबकि शीतकालीन अवकाश 26 दिसंबर 2026 से 7 जनवरी 2027 तक घोषित किया गया है।
स्थानीय अवकाशों के तहत 28 अगस्त को रक्षाबंधन और 29 अक्टूबर को करवा चौथ की छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही स्कूलों के प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों को वर्ष के दौरान एक अतिरिक्त स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है।
शिक्षा विभाग ने आदेश में स्पष्ट किया है कि यूटी चंडीगढ़ के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में प्रत्येक माह का दूसरा शनिवार अवकाश रहेगा। यह आदेश शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी की ओर से जारी किया गया है।