चंडीगढ़: प्रबुद्ध समाजसेवी मनोज जैन बने श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के नए अध्यक्ष, समाज में खुशी की लहर
Chandigarh: Prominent Social Worker Manoj Jain
Chandigarh: Prominent Social Worker Manoj Jain, समाजसेवा, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मनोज जैन को श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को समाज एवं संगठन के लिए सकारात्मक, प्रेरणादायक एवं दूरदर्शी कदम माना जा रहा है।
मनोज जैन इससे पूर्व चार बार अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं तथा वर्तमान में समिति के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ ही वे पंजाब तेरापंथी सभा में भी वाइस प्रेसिडेंट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार में उनका विशेष योगदान माना जाता है। समाज में उनकी पहचान एक प्रबुद्ध समाजसेवी एवं सक्रिय संगठनकर्ता के रूप में है। लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।
वे चंडीगढ़ एडवाइजरी काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। हरियाणा में शिक्षा विभाग की समिति में सदस्य के रूप में भी उन्होंने योगदान दिया है। खेलों के क्षेत्र में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही है और वर्तमान में वे हरियाणा एक्यूएवाई एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
जताया आभार
अध्यक्ष बनने के बाद मनोज जैन ने कहा कि जैन समाज ने जो विश्वास जताया है उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा और समाज की बेहतरी, विकास एवं एकता के लिए यथासंभव कार्य करूंगा। मुनिश्री विनय कुमार जी की विशेष कृपा एवं मार्गदर्शन रहा है, जिसके लिए खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं।