Chandigarh Police Appeal Regarding Mohali Border Violence

चंडीगढ़ पुलिस ने मीडिया और आम लोगों से अपील की; कहा- मोहाली बॉर्डर पे हम पर अटैक हुआ, हमें हिंसा की वीडियोज-फोटोज भेजें

Chandigarh Police Appeal Regarding Mohali Border Violence

Chandigarh Police Appeal Regarding Mohali Border Violence

Chandigarh Police Appeal Regarding Mohali Border Violence: चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों की हिंसा के बाद चंडीगढ़ पुलिस लगातार अलर्ट है और आगे की कार्रवाई कर रही है। अब चंडीगढ़ पुलिस ने मीडिया और आम लोगों से एक अपील की है। पुलिस का कहना है कि,  प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों, तलवारों और अन्य हथियारों के साथ चंडीगढ़ पुलिस पर हमला किया है और इस दौरान घोड़ों और ट्रैक्टर्स का भी प्रयोग किया गया।

चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि, इस हिंसा में शामिल कई प्रदर्शनकारियों ने सार्वजनिक सम्पत्ति का भी नुकसान किया है। इसलिए ऐसे प्रदर्शनकारियों पर सेक्टर-36 थाना में क्रिमनल केस दर्ज किया गया है। चंडीगढ़ पुलिस ऐसे अराजक और आसामाजिक प्रदर्शनकारियों को तलाश रही है और इसी संबंध में सभी मीडिया वालों और आम लोगों से भी पुलिस की अपील है कि अगर उनके पास हिंसा की कोई वीडियोज-फोटोज या कोई अन्य सबूत है तो वह चंडीगढ़ पुलिस को भेजें।

हिंसा से जुड़ा कोई भी सबूत 36 थाना में मुहैया कराया जा सकता है। इसके अलावा मेल आईडी firno.63@gmail.com पर भी भेज सकते हैं या व्हाट्सएप नंबर 9776564001 पर व्हाट्सएप कर सकते हैं। सबूत देने वाले की जानकारी चंडीगढ़ पुलिस गुप्त रखेगी।

पूरा मामला यहां पढ़ें

बतादें कि, चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर बीते बुधवार को स्थिति बड़ी ही भयावह हो गई थी। यहां बंदी सिखों की रिहाई के लिए प्रदर्शन कर रहे कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रदर्शनकारियों ने चंडीगढ़ में घुसने को लेकर जमकर उत्पात मचाया था। चंडीगढ़ पुलिस ने जब इन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी इस तरह से उग्र हो गए कि उन्होंने पुलिस से झड़प कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने मौके पर लाठी-डंडे चलाए। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों द्वारा मयान से तलवारें तक निकाल ली गईं। प्रदर्शनकारी पुलिस पर तलवारें चलाते और लहराते नजर आए। कई प्रदर्शनकारी तो घोड़ों पर चढ़कर पुलिस पर तलवारें लहरा रहे थे। बतादें कि, इस दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने भी बैरिकेडिंग के साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और हल्का बल प्रयोग किया।

लेकिन चंडीगढ़ पुलिस के लिए प्रदर्शनकारियों को काबू करना मुश्किल पड़ गया। प्रदर्शनकारियों के हमले में चंडीगढ़ पुलिस के 20 से ज्यादा जवान घायल हुए हैं। जिनमें सात महिला पुलिस कर्मी शामिल बताई जाती हैं। इसके साथ ही चंडीगढ़ पुलिस की कई गाड़ियों को नुकसान पंहुचा है। प्रदर्शनकारियों ने खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उन्हें क्षतिग्रस्त किया है।

प्रदर्शनकारियों पर हत्या की कोशिश सहित तमाम धाराओं में FIR

चंडीगढ़ पुलिस ने हिंसा की इस घटना में कार्रवाई करते हुए कई प्रदर्शनकारियों पर हत्या की कोशिश 307 के साथ धारा 147, 148, 149, 186,188, 332, 353, 323, 307, 392, 397 427, 120 बी, 25, 54, 59 और 3 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज प्रॉपर्टी एक्ट 1984 के तहत FIR दर्ज की है।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी