Chandigarh Petrol-Diesel Supply Normal Administration Withdrawn Its Order

चंडीगढ़ में पेट्रोल-डीजल की 'लिमिट' हटाई गई; प्रशासन ने वापस लिया आदेश, कल पेट्रोल पंपों पर तेल के लिए मारामारी मची रही

Chandigarh Petrol-Diesel Supply Normal Administration Withdrawn Its Order

Chandigarh Petrol-Diesel Supply Normal Administration Withdrawn Its Order

Chandigarh Petrol-Diesel Supply: केंद्र सरकार के गृह सचिव अजय भल्ला ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि 'हिट एंड रन' के नए कानून को फिलहाल लागू नहीं किया गया है और जब यह नया कानून लागू होगा तो उससे पहले ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के साथ विचार-विमर्श किया जाएगा। बता दें कि, इसके बाद से ही देशव्यापी हड़ताल पर गए ट्रक-टैंकर ड्राइवर अब वापस काम पर गए हैं। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल को लेकर मची त्राहि-त्राहि भी खत्म हो गई है।

देशभर के विभिन्न पेट्रोल-पंपों पर अब पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पहले की तरह पहुंचनी शुरू हो गई है। यानि सप्लाई नॉर्मल होते ही लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति भी सामान्य रूप से बहाल हो गई है। जहां इसी के चलते अब चंडीगढ़ प्रशासन ने अपने उस आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। जिसमें पेट्रोल-डीजल मिलने की लिमिट तय की गई थी।

चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पूरी तरह से नॉर्मल हो गई है। जिसके चलते 2 जनवरी को प्रशासन की तरफ से जारी किए गए दोपहिया वाहनों में सिर्फ 2 लीटर और चारपहिया वाहनों में 5 लीटर ही तेल डालने के आदेश को वापस लिया जाता है। बता दें कि, इस समय चंडीगढ़ के पेट्रोल पंपों पर स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। जो पंप कल बंद हो गए थे, वह पंप आज सुबह खुल गए हैं।

 Chandigarh Petrol-Diesel Supply Normal Administration Withdrawn Its Order
 Chandigarh Petrol-Diesel Supply Normal Administration Withdrawn Its Order

 

चंडीगढ़ प्रशासन ने क्यों जारी किया था यह आदेश

दरअसल, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई रुकने से चंडीगढ़ में भी कल पेट्रोल पंप खाली हो चुके थे। जिन पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीजल बचा था, वहां वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुईं थीं। लोग इस अफरा-तफरी में थे कि वे ज्यादा से ज्यादा तेल स्टॉक कर लें लेकिन ऐसा होने से पेट्रोल-डीजल की बची कुछी आपूर्ती भी बिलकुल ठप हो सकती थी।

इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने आदेश जारी किया था कि शहर में दोपहिया वाहनों को अब अधिकतम 2 लीटर (अधिकतम मूल्य 200 रुपये) तक तेल मिलेगा। जबकि चार पहिया वाहन 5 लीटर (अधिकतम मूल्य 500 रुपये) तक तेल ले सकेंगे। चंडीगढ़ प्रशासन ने कहा कि था ये अस्थायी प्रतिबंध है। जब तक पेट्रोल-डीजल की सप्लाई और आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती तब तक यह आदेश जारी रहेगा।