Chandigarh News: चंडीगढ़ में नगर निगम कमिश्नर का आदेश; 'महाशिवरात्रि' पर मीट की दुकानें बंद रखनी होंगी, स्लॉटर हाउस भी बंद रहेंगे

चंडीगढ़ में नगर निगम कमिश्नर का आदेश; 'महाशिवरात्रि' पर मीट की दुकानें बंद रखनी होंगी, स्लॉटर हाउस भी बंद रहेंगे, खबर पढ़ें

Chandigarh Order To Close All Slaughter Houses and Meat Shops On Mahashivratri

Chandigarh Order To Close All Slaughter Houses and Meat Shops On Mahashivratri

Chandigarh News: भगवान शिव के पावन पर्व 'महाशिवरात्रि' पर चंडीगढ़ में मीट की दुकानें बंद रहेंगी। साथ ही स्लॉटर हाउस भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने आदेश जारी कर कहा है कि 15 फरवरी रविवार को 'महा शिवरात्रि' के शुभ अवसर को देखते हुए 'म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन, चंडीगढ़' के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी स्लॉटर हाउस (बूचड़खाने) और मीट की दुकानें बंद रहेंगी।

कमिश्नर ने कहा- आदेश का सख्ती से पालन हो

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार ने आदेश में यह भी कहा है कि जारी आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। जारी आदेश में कहा गया है कि स्लॉटर हाउस चलाने वाले और मीट बेचने वाले सभी संबंधित लाइसेंस होल्डर, दुकानदार, वेंडर और स्टेकहोल्डर को इस आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया जाता है। बताया जा रहा है कि मेयर सौरभ जोशी के निर्देश पर नगर निगम कमिश्नर की ओर से यह कदम उठाया गया है।

Chandigarh Order To Close All Slaughter Houses and Meat Shops On Mahashivratri