ये कोई नदी नहीं... चंडीगढ़ के पॉश इलाके की एक सड़क है, मानसून की पहली बारिश ने ही बिगाड़ दी सिटी ब्यूटीफुल की ब्यूटी, प्रशासन-नगर निगम की तैयारियों पर बड़ा सवाल...

ये कोई नदी नहीं... चंडीगढ़ के पॉश इलाके की एक सड़क है, मानसून की पहली बारिश ने ही बिगाड़ दी सिटी ब्यूटीफुल की ब्यूटी, प्रशासन-नगर निगम की तैयारियों पर बड़ा सवाल...

Chandigarh Monsoon Rain

Chandigarh Monsoon Rain

Chandigarh Monsoon Rain : चंडीगढ़ में मानसून दस्तक दे चुका है| मौसम विभाग से हुई बातचीत के अनुसार, चंडीगढ़ में भारी बारिश मानसून के आगमन से ही हो रही है| हालांकि, इस बीच मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह भी कहा कि विभाग की तरफ से अभी आधिकारिक तौर पर शहर में मानसून डिक्लेयर नहीं किया गया है पर जल्दी ही विभाग मानसून की आधिकारिक घोषणा कर देगा| अधिकारी के मुताबिक, मौसम विभाग द्वारा मानसून के आगमन की घोषणा कई सारे मानकों के आधार पर की जाती है|

आपको बतादें कि, चंडीगढ़ सहित आज मोहाली और पंचकूला में मानसून की पहली भारी बारिश हुई| वीरवार सुबह 8.30 बजे के आस-पास बारिश ने तेज रफ्तार पकड़ ली| इस दौरान मौसम तो सुहावना हो गया लेकिन सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को सड़कों पर काफी मुसीबत का सामना करना पड़ा| बात अगर चंडीगढ़ की करें तो कहने को तो इसे सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है लेकिन तैयारियां सिटी ब्यूटीफुल वाली कतई नहीं हैं| मानसून की पहली बारिश ने ही सिटी ब्यूटीफुल की ब्यूटी बिगाड़कर रख दी है| जहां ऐसे में प्रशासन-नगर निगम की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है|

भारी बारिश से चंडीगढ़ की सड़कें जलमग्न, लोगों ने उठाई भारी परेशानी...

मानसून की पहली भारी बारिश ने ही चंडीगढ़ की सड़कों को पानी में डुबो दिया| आलम यह है कि जहां चंडीगढ़ की अंदुरुनी सड़कें बारिश के पानी से लबालब थीं तो वहीं शहर की मुख्य सड़कें भी जलमग्न दिख रहीं थीं| ऐसे में इन सड़कों पर चलते न जाने कितने वाहन बंद हुए, पैदल चलते न जाने कितनों के जूतों में पानी भर गया और तो और सड़क पर पानी भरने से गाड़ियों के जरिये लोगों पर गन्दा पानी भी उछला| फिलहाल, लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा| सोचने वाली बात तो यह है कि यह तो अभी मानसून की शुरुवात है| आगे क्या होगा?

ये कोई नदी नहीं... चंडीगढ़ के पॉश इलाके की एक सड़क है...

वहीं, सबसे ज्यादा हैरत तो तब हुई जब चंडीगढ़ का पॉश इलाका कहा जाने वाला सेक्टर-29 बारिश में डूबता नजर आया| यहां तो सड़कें नदियां बन गईं| देखने में ऐसा ही लग रहा था कि सड़क नहीं कोई नदी है| बतादें कि, आयरन मार्केट के साथ लगती और ट्रिब्यून कॉलोनी को आती सड़क पर बारिश का पानी इसकदर भरा था कि आदमी यहां नाव चला ले| आंखों देखी बात कि लोग यहां से निकल नहीं पा रहे थे| कइयों ने निकलने की कोशिश की जो गिर पड़े और और खुद को गंदे पानी में सरोबोर कर लिया| नदी बनी इस सड़क में कइयों के वाहन फंस गए| जिन्हें पैदल घसीटकर बाहर लाना पड़ा|

तस्वीरें और वीडियोज देखिए ....

Chandigarh Monsoon Rain
Chandigarh Monsoon Rain- Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Monsoon Rain
Chandigarh Monsoon Rain- Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Monsoon Rain
Chandigarh Monsoon Rain- Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Monsoon Rain
Chandigarh Monsoon Rain- Photo Clicked by Arth Parkash
Chandigarh Monsoon Rain
Chandigarh Monsoon Rain- Photo Clicked by Arth Parkash

 

 

गटर और रोड गली भरने से ऐसी हालत...

चंडीगढ़ की सड़कों पर ऐसी खराब हालत होने पर बड़ा सवाल यह है कि मानसून आने पर क्या प्रशासन-नगर निगम ने गटर और रोड गली की सफाई नहीं करवाई| जिससे पानी आराम से क्रॉस हो सके| या फिर सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई| क्योंकि अगर कायदे से सफाई हुई होती तो चंडीगढ़ की जो सड़कें नदी में तब्दील होते दिख रही हैं ये नहीं होतीं| बरहाल, प्रशासन-नगर निगम को इस ओर चेतना होगा|

Sec 24 में भी बारिश से ऐसा हाल ..... रिपोर्ट- रंजीत शम्मी


अभी होनी है बारिश....

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आपको बतादें कि आज सारा दिन बारिश हो सकती है| कल भी बारिश बताई जा रही है| शुक्रवार के बाद बारिश में कमी आएगी| हालांकि, इसके बाद फिर से भारी बारिश देखने को मिलेगी| इसलिए घर से निकलते समय संभलकर निकलें| वहीं, हो रही बारिश के पैमाने की अगर बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में चंडीगढ़ में 14.2 MM बारिश हुई और वीरवार सुबह 8.30 बजे से 11.30 के आसपास तक 68.2 MM बारिश दर्ज की गई है|

Full Report- Shiva Tiwari