Chandigarh MC House Meeting: चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग LIVE; सदन में महिला आरक्षण का मुद्दा गूंजा

चंडीगढ़ नगर निगम की हाउस मीटिंग LIVE; सदन में महिला आरक्षण का मुद्दा गूंजा, मेयर के सामने वेल में तख्तियां लेकर पहुंचे कांग्रेस पार्षद

Chandigarh MC 361th House Meeting Today Live News

Chandigarh MC House Meeting: चंडीगढ़ नगर निगम में आज गुरुवार को मेयर सौरभ जोशी की अध्यक्षता में सदन की 361वीं बैठक हो रही है। एक महीने के भीतर निगम की यह दूसरी बैठक है। वहीं आज की बैठक शुरू होते ही सदन में महिला आरक्षण का मुद्दा उठाया गया। राजनीति में महिलाओं को 33% आरक्षण देने को लेकर कांग्रेस पार्षद तख्तियां लेकर इस मुद्दे को उठाते नजर आए। कांग्रेस पार्षद तख्तियां लेकर मेयर के सामने वेल में भी पहुंच गए।

कांग्रेस पार्षद के हाथों में जो तख्तियां थीं उनमें लिखा था, ''महिला आरक्षण पर गुमराह करना बंद करो, शर्म करो, शर्म करो'',   ''महिलाओं को लोकसभा और राज्यसभा में मिले 33% भागेदारी, पूरी करो अपनी ज़िम्मेदारी'', ''महिला आरक्षण अपना हक, लेकर रहेंगे, लेकर रहेंगे''। इधर मेयर सौरभ जोशी ने कांग्रेस पार्षदों से कहा कि इस पर सदन में एजेंडा लाया जायेगा और तब इस पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में अलग-अलग एजेंडों पर चर्चा

निगम की आज की इस बैठक में विकास कार्यों से जुड़े अलग-अलग एजेंडों को पास करने को लेकर चर्चा की जा रही है। इस बीच शहर के कई मुद्दों को लेकर सत्तापक्ष-विपक्ष में टकराव भी देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले इसी महीने 8 अप्रैल को नगर निगम की हाउस मीटिंग हुई थी।