चंडीगढ़ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा बढ़ती महंगाई पेट्रोल,रसोई गैस और बीजेपी की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
Chandigarh Mahila Congress Workers
रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Chandigarh Mahila Congress Workers: सोमवार को सैक्टर 38 स्थित चंडीगढ़ महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने बीजेपी के खिलाफ बढ़ती महंगाई,बेरोजगारी हाल ही में बड़े पेट्रोल,रसोई गैस के दाम और बीजेपी की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया।इस प्रदर्शन का नेतृत्व चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष नंदिता हुडा कर रही थी। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार ने आम जनता पर महंगाई और बेरोजगारी का भारी बोझ डाल दिया है। महंगाई के चलते देशवासियों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।इस प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जमकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए।इस मौके पर विशेष रूप से चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बीजेपी के खिलाफ जमकर उनकी निदा की।और लोगों को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर अवगत करवाए।यह कार्यक्रम कांग्रेस ब्लॉक प्रेसिडेंट सेल्वी और अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा करवाया गया था।इस मौके पर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस नेता परवीन शर्मा टीटू और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।