चंडीगढ़ में इतना बुरा हाल! मरने के बाद भी अव्यवस्थाओं से गुजर रहा व्यक्ति... श्मशान घाट है पानी-पानी, पहले की बारिश से नहीं चेता नगर निगम

चंडीगढ़ में इतना बुरा हाल! मरने के बाद भी अव्यवस्थाओं से गुजर रहा व्यक्ति... श्मशान घाट है पानी-पानी, पहले की बारिश से नहीं चेता नगर निगम

Chandigarh Heavy Rainfall

Chandigarh Heavy Rainfall

Chandigarh News : चंडीगढ़ को सिटी ब्यूटीफुल कहा जाता है और खास बात यह कि इसे अच्छी तरह से नियोजित शहर माना जाता है लेकिन क्या यह सब कागजों और बातों तक ही सीमित है| अगर ऐसा है तो चंडीगढ़ फिर अव्यवस्थाओं से क्यों जूझ रहा है?

दरअसल, मानसूनी बारिश के सीजन में चंडीगढ़ खुद को व्यवस्थित नहीं कर पा रहा है| जिसका खामियाजा यहां रहने वाले आम लोग भुगत रहे हैं| बारिश होते ही सड़कों और मैदान से बाढ़ जैसी तस्वीरें बयां हो रहीं हैं|

आलम तो यह है कि लोगों के घरों तक में पानी भर जा रहा है| इसके साथ ही हद तो तब हो जाती है जब श्मशान घाट भी पानी-पानी नजर आता है| कम से कम श्मशान घाट को ऐसे व्यवस्थित करना चाहिए कि यहां जब कोई अपने अंतिम सफर पर आये तो उसे और उसके साथ आने वाले लोगों को परेशानी न उठानी पड़े| लोग पानी में घुसते हुए श्मशान घाट में डेड बॉडी का अंतिम संस्कार कर रहे हैं|

आप खुद तस्वीरें देख लीजिये... हम क्या कहें? सेक्टर- 25 श्मशान घाट

पहले की बारिश से नहीं चेता नगर निगम ...

अब तो कहीं न कहीं ऐसा लगता है कि कुछ भी हो जाए नगर निगम कुछ करने वाला नहीं| क्योंकि बारिश के सीजन में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है| चंडीगढ़ जैसे शहर में यह हर बार की कहानी है लेकिन नगर निगम चेतता नहीं| वहीं, अभी हाल ही में 30 जून को हुई भयंकर बारिश ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी थी| मानसून की इस पहली बारिश ने चंडीगढ़ पानी-पानी नजर आ रहा था|

गटर और रोड गली की सफाई में खानापूर्ति ...

चंडीगढ़ में ऐसी खराब हालत होने पर बड़ा सवाल यह है कि मानसून आने पर क्या शहर में गटर और रोड गली की सफाई नहीं करवाई गई| जिससे पानी आराम से क्रॉस हो सके| या फिर सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई| क्योंकि अगर कायदे से सफाई हुई होती तो शायद चंडीगढ़ ऐसी हालत में नजर नहीं आता|

सेक्टर 40D की मार्केट का हाल ...

 


रिपोर्ट -रंजीत शम्मी