चंडीगढ़ सेक्टर 40-C में फुटपाथों का होगा कायाकल्प; पार्कों के आसपास बने फुटपाथ दुरुस्त होंगे, गुरबक्श रावत ने किया पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ
Chandigarh Councillor Gurbax Rawat Development Works In Sector 40C
Chandigarh Councillor Gurbax Rawat: चंडीगढ़ के वार्ड नंबर-27 से बीजेपी पार्षद गुरबक्श रावत इन दिनों लगातार अपने एरिया में विकास कार्यों को लेकर सक्रिय दिख रही हैं। जहां इसी कड़ी में रावत ने सोमवार को सेक्टर 40-सी के विभिन्न पार्कों के आसपास के फुटपाथों का पेवर ब्लॉक्स द्वारा पुनर्निर्माण किए जाने के कार्य का शुभारंभ किया।
इस मौके पर नगर निगम अधिकारियों और वार्ड निवासियों की भी उपस्थिति रही और वहां के लोगों ने फुटपाथों का कायाकल्प होने पर खुशी जाहिर की और पार्षद गुरबक्श रावत एवं नगर निगम चंडीगढ़ का आभार व्यक्त किया। लोग इसकी मांग कर रहे थे। वहीं पार्षद गुरबक्श रावत ने कहा कि वार्ड का चहुंमुखी विकास, स्वच्छता एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं उनकी प्राथमिकता हैं तथा वार्ड में विकास कार्य निरंतर इसी प्रकार जारी रहेंगे।
इधर रेज़िडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 40 के प्रधान तरसेम शर्मा ने कहा कि पार्षद गुरबक्श रावत सदैव स्थानीय निवासियों की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य करवाती हैं। वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में लोगों की आवश्यकताओं एवं सुझावों के अनुरूप विकास कार्य करवाना उनकी कार्यशैली की विशेषता है, जो सराहनीय है।
वहीं सेक्टर 40-सी के एम.आई.जी. के प्रधान भूपिन्दर रंधावा तथा ई.डब्ल्यू.एस. के प्रधान करनैल सिंह ने बताया कि इस कार्य के अतर्गत पुराने एवं क्षतिग्रस्त फुटपाथों की री-लेवलिंग, इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक्स बिछाने तथा पार्कों के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने की लंबे समय से मांग थी, जिसे पार्षद महोदया द्वारा पूरा किया गया है।