Chandigarh Chief Secretary: चंडीगढ़ के मुख्य सचिव का तबादला; IAS राजीव वर्मा को अब दिल्ली का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

चंडीगढ़ के मुख्य सचिव का तबादला; IAS राजीव वर्मा को अब दिल्ली का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया, गृह मंत्रालय से आदेश जारी

Chandigarh Chief Secretary Rajeev Verma Transfer Breaking News

Chandigarh Chief Secretary Rajeev Verma Transfer Breaking News

Chandigarh Chief Secretary: चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा का तबादला हो गया है। उन्हें अब दिल्ली का चीफ सेक्रेटरी बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय से इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार, 1 अक्टूबर 2025 से IAS राजीव वर्मा बतौर दिल्ली मुख्य सचिव अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। बता दें कि IAS वर्मा ने चंडीगढ़ के प्रशासनिक कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने लंबे अनुभव से कुशल नेतृत्व किया। राजीव वर्मा के अचानक चंडीगढ़ से तबादले और इस बदलाव को लेकर कयासबाजी का माहौल गर्म है।

Chandigarh Chief Secretary Rajeev Verma Transfer Breaking News

जनवरी 2024 में बतौर चंडीगढ़ एडवाइजर पोस्टेड हुए

एजीएमयूटी कैडर 1992 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा 29 जनवरी 2024 को बतौर चंडीगढ़ एडवाइजर पोस्टेड हुए थे। इसके बाद उन्होंने 7 फरवरी को अपना पदभार ग्रहण किया था। वहीं बाद में जब केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ एडवाइजर का पद खत्म कर दिया और इसकी जगह 'मुख्य सचिव' पद लाया गया तो राजीव वर्मा एडवाइजर से चंडीगढ़ के मुख्य सचिव बन गए थे। ज्ञात रहे कि, चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर का पद हटाए जाने से काफी विवाद भी हुआ था।

पुडुचेरी के चीफ सेक्रेटरी रहे राजीव वर्मा

आईएएस अधिकारी राजीव वर्मा का एक लंबा प्रशासनिक करियर है और इस क्षेत्र में उतना ही गहरा उनका अनुभव है। उन्होंने कई बड़े और अहम पदों पर काम किया है। जब वह चंडीगढ़ नियुक्त किए गए थे तो उस समय वह पुडुचेरी के चीफ सेक्रेटरी थे। वहां से राजीव वर्मा का तबादला चंडीगढ़ हुआ था। पुडुचेरी से पहले राजीव वर्मा दिल्ली, गोवा, अरुणाचल प्रदेश में सचिव रैंक पर काम कर चुके हैं। आईएएस राजीव वर्मा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

चंडीगढ़ का अगला मुख्य सचिव कौन?

चंडीगढ़ के लिए नए चीफ सेक्रेटरी के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है। ऐसे में यह सवाल है कि चंडीगढ़ का अगला मुख्य सचिव कौन होगा? किस अधिकारी को अब मुख्य सचिव बनाकर चंडीगढ़ भेजा जाएगा। अफसरशाही में इसे लेकर हलचल देखने को मिल रही है। हालांकि आशंका यह भी है कि कहीं पिछली बार की तरह एडवाइजर पद जैसे मुख्य सचिव का पद भी लंबे समय खाली न पड़ा रहे। फिलहाल यह पहली बार होगा कि जब केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 'चंडीगढ़ के मुख्य सचिव' को नियुक्त करने का आधिकारिक आदेश जारी किया जाएगा।