ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन का चंडीगढ़ बंद,

ऑन लाइन दवा बिक्री के विरोध में चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन का चंडीगढ़ बंद,

1000222365

Chandigarh Chemists Association shuts down Chandigarh

Chandigarh Chemists Association shuts down Chandigarh,ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट द्वारा ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में आज भारत बंद के तहत चंडीगढ़ में भी सभी दवा विक्रेता अपनी दुकानें बंद रखेंगे,,ज्यादा जानकारी देते हुए चंडीगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री वरुण गोयल ने बताया कि एक ओर सरकार आत्मनिर्भर भारत के तहत छोटे स्थानीय व्यापारियों के समृद्ध होने से देश के विकास को जोड़ती है तो दूसरी तरफ स्थानीय व्यापारियों के व्यवसाय को बड़े उद्योगपतियों के हाथों में देकर उन्हें व्यवसाय हीन बना रही है,साथ ही ऑनलाइन की बेप्रमाणिक, गुणवत्ताहीन ,, दवा वितरण मानकों के मापदंडों के विपरीत दवा का वितरण करवा कर देश के आम नागरिकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है,,जिसका देश का हर दवा व्यापारी विरोध करता है 
गोयल ने शहर वासियों से भी अपील की है कि एक दिन की इस सांकेतिक बंद में हमारा साथ दें ताकि हम आप तक उच्य  गुणवत्ता,,प्रमाणिक और दवा वितरण मानकों पर खरी दवाइयां पहुंचाकर आपके और आपके परिवार के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ होने से बचा सके