चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने मांगी माफी, कांग्रेस पर लगाया वीडियो एडिट करने का गंभीर आरोप

चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने मांगी माफी, कांग्रेस पर लगाया वीडियो एडिट करने का गंभीर आरोप

1000244485

Chandigarh BJP President Jatinder Malhotra apologizes

भावनाएं आहत होने पर जतिंदर मल्होत्रा ने मांगी माफी, कांग्रेस पर साजिश का आरोप 

जतिंदर मल्होत्रा ने भावनाएं आहत होने पर मांगी माफी, कांग्रेस पर वीडियो को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप

चंडीगढ़, 19 जून: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कहा कि यदि उनकी किसी बात से किसी को ठेस पहुँची है या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वह इसके लिए दिल से माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ के लिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कार्यक्रम की पूरी वीडियो दिखाने के बजाय उसका एक छोटा सा हिस्सा काटकर गलत संदर्भ में प्रस्तुत किया और क्षेत्रीय एवं धार्मिक भावनाएं भड़काने की असफल कोशिश की है।

 

जतिंदर मल्होत्रा ने कहा, “मैं स्वयं एक पंजाबी हूँ। मेरा पालन-पोषण अमृतसर में हुआ है और आज मैं चंडीगढ़ में रहता हूँ। मुझे पंजाबी होने पर गर्व है और हमेशा रहेगा।”

उन्होंने राजा वड़िंग पर निशाना साधते हुए कहा, “पंजाबियों की भावनाएं तब आहत हुई थीं जब कांग्रेस ने पंजाब के टुकड़े किए, जब कांग्रेस शासन में हरमंदिर साहिब पर हमला हुआ, और जब 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषियों को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए गए। इन गंभीर मुद्दों पर राजा वड़िंग हमेशा मौन रहे हैं।”

उन्होंने पुनः स्पष्ट करते हुए कहा, “मैं पंजाबी हूँ और मुझे अपनी पहचान पर गर्व है।”