Chandigarh Bike Fire on Road| चंडीगढ़ में बड़ा हादसा टला, सड़क पर चलती बाइक में अचानक लगी आग, पुलिस ने बैरिकेड लगा ट्रैफिक रोका

चंडीगढ़ में बड़ा हादसा टला, VIDEO; सड़क पर चलती बाइक में अचानक लगी आग, हड़कंप मचा, पुलिस ने बैरिकेड लगा ट्रैफिक रोका

 Chandigarh Bike Fire on Road

Chandigarh Bike Fire on Road

Chandigarh Bike Fire on Road: चंडीगढ़ में पंजाब-हरियाणा सचिवालय मार्ग पर एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, यहां मंगलवार दोपहर एक बाइक में अचानक से आग लग गई और वह सड़क पर जलने लगी। आग लगने के बाद बाइक से काफी तेज धुआँ उठ रहा था। गनीमत इतनी रही कि, इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाइक चालक समय रहते दूर हो गया था। जिससे उसका बचाव हो गया।

फिलहाल, बीच सड़क पर बाइक में यूं आग लगने से आसपास हड़कंप की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना पुलिस और फायर टीम को दी गई। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर बाइक में लगी आग पर काबू पाने का प्रयास किया और कुछ देर में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, जब तक बाइक से आग बुझी तब तक काफी नुकसान हो चुका था। बता दें कि, पुलिस ने आग बुझाने तक संबन्धित सड़क पर ट्रैफिक रोक दिया था। पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगा दिए थे। ऐसा सुरक्षा की द्रष्टि से किया गया।