चंडीगढ़ प्रशासक का जनता दरबार LIVE; गुलाब चंद कटारिया मलोया के लोगों की शिकायतें सुन रहे, CS, DGP और DC भी मौजूद
Chandigarh Administrator Gulab Chand Kataria Samaadhaan Shivir For Maloya Residents
Chandigarh Samaadhaan Shivir: पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को मलोया में जनता दरबार (समाधान शिविर) लगाया है। जिसमें वह मलोया के निवासियों की शिकायतों और समस्याओं को सुन रहे हैं और संभव होने पर मौके पर उनका निपटारा भी कर रहे हैं। वहीं जनता दरबार में आए लोग चंडीगढ़ प्रशासक के सामने पुलिस, प्रशासन और नगर निगम संबंधी अपनी शिकायतों और समस्याओं को रख रहें हैं।
जनता दरबार में CS, DGP और DC मौजूद
बता दें कि मलोया की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर में चंडीगढ़ प्रशासक का जनता दरबार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासक के जनता दरबार में गुलाब चंद कटारिया के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की भी मौजूदगी है। चंडीगढ़ के मुख्य सचिव IAS एच. राजेश प्रसाद, DGP सागर प्रीत हुड्डा, डिप्टी कमिश्नर (DC) निशांत यादव समेत तमाम अधिकारी मौके पर हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी और एरिया पार्षद की भी मौके पर उपस्थिति है।
प्रशासक लगातार जनता दरबार लगा रहे
चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का यह कोई पहला जनता दरबार नहीं है। वह लगातार शहर के अलग-अलग क्षेत्र में जनता के बीच पहुंच रहे हैं और वहां जनता दरबार (समाधान शिविर) लगा रहे हैं। जिसमें वह जनता से सामने से सवाल लेते हैं और उनकी शिकायतों और समस्याओं का समाधान करते हैं। इससे पहले शुरुवात में चंडीगढ़ प्रशासक (Chandigarh Administrator) ने राजभवन में भी जनता दरबार लगाया था।