Chandigarh 4 Year Old Boy Molested Girl| चंडीगढ़ से हैरतअंगेज मामला; 4 साल के बच्चे पर लड़की छेड़ने का आरोप

चंडीगढ़ से हैरतअंगेज मामला; 4 साल के बच्चे पर लड़की छेड़ने का आरोप, पिता ने DC को चिट्ठी लिखी, ऐसी गुजारिश की

  Chandigarh 4 Year Old Boy Molested Girl

Chandigarh 4 Year Old Boy Molested Girl

Chandigarh 4 Year Old Boy Molested Girl: बताओ अब बच्चों पर भी लड़की छेड़ने का आरोप लगने लगा है। दरअसल, चंडीगढ़ से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां करीब 4 साल के एक बच्चे पर लड़की छेड़ने का गंभीर आरोप लगा है। लड़की हम उम्र (बच्ची) ही है और शहर के एक नामी स्कूल में साथ में ही पढ़ती है।

आरोप है कि इस बच्चे ने स्कूल में ही लड़की से छेड़छाड़ की है। स्कूल प्रिंसिपल ने मामले को संज्ञान में लिया है और रिपोर्ट्स के अनुसार यह बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल द्वारा इस मामले की जानकारी चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स (CCPCR) और चाइल्ड हेल्पलाइन को भी दी गई है।

पिता ने DC को चिट्ठी लिखी

इधर, बच्चे के पिता ने इस मामले को लेकर चंडीगढ़ डीसी को चिट्ठी लिख दी है। डीसी को लिखी चिट्ठी में पिता ने कहा है कि उसके बच्चे को स्कूल से निकालने की कोशिश की जा रही है। पिता ने डीसी को बताया कि, स्कूल प्रिंसिपल कहती है कि अपने बच्चे को स्कूल से हटाने के बारे में लिखकर दो। क्योंकि स्कूल प्रिंसिपल का आरोप है कि उसके बच्चे ने किसी लड़को को छेड़ा है।

पिता ने आगे कहा कि, उसके बच्चे की उम्र अभी सिर्फ 4 साल के करीब है और स्कूल जाते हुए अभी उसे 5 से 6 महीने ही हुए हैं। बच्चे के पिता का कहना है कि, वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। पिता ने डीसी ने गुजारिश की है कि, उसके बच्चे को स्कूल से न निकाला जाए। बता दें कि, बच्चे के पिता ने डीसी के साथ एजुकेशन सेक्रेटरी को भी चिट्ठी लिखी है।

मामला ज्यादा खुलकर नहीं आ रहा सामने

फिलहाल, यह पूरा मामल ज्यादा खुलकर सामने नहीं आया है। इस लिए इस संबंध में और जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को भी इस मामले की शिकायत अब तक नहीं मिली है। लेकिन यह तय है कि, इस प्रकार के मामले ने शहर में हैरानी जरूर खड़ी कर दी है। कहीं न कहीं अब परिवार वाले अपनी बच्चियों को बच्चों (लड़को) से भी बचाने की कोशिश करेंगे।