चंडीगढ़ में 29 साल के युवक की लाश मिली; हत्या की आशंका से फैली सनसनी, पुलिस-फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, जांच की जा रही
Chandigarh 29 Year Young Man Dead Body Found Crime
Chandigarh Dead Body Found: चंडीगढ़ में रविवार को एक युवक की लाश मिली है। जिसकी उम्र 29 साल के आसपास बताई जा रही है। वहीं युवक की हत्या किए जाने की आशंका से सनसनी का माहौल बन गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश अपने कब्जे में ले ली है और जांच-पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। जिससे मौके से अहम साक्ष्य जुटाये जा सकें और यह स्पष्ट हो सके युवक की हत्या की गई है या यह मामला कुछ और है। शुरुवाती जांच में अभी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
शास्त्री नगर अंडरब्रिज के पास पड़ी मिली लाश
रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक की पहचान शास्त्री नगर निवासी नंदू के तौर पर की गई है। वह पिछले कुछ दिनों से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लेकिन इसी बीच आज उसकी लाश शास्त्री नगर अंडरब्रिज के पास संदिग्ध हालात में बरामद की गई। जिससे परिजनों में मातम पसर गया। बताया जाता है कि आसपास गुजरने वाले लोगों ने नंदू की लाश पड़ी देखी गई। जिसके बाद हड़कंप मच गया और इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। जहां सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।
CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने मृतक नंदू की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बनती आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतक के घरवालों और आसपास के लोगों से भी पूछताक्ष कर रही है। मृतक की किसी से रंजिश के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके की मौत से पहले नंदू कहां-कहाँ गया और किन लोगों से मिला। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मौत को लेकर सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।