Chandigarh Girl Murder: चंडीगढ़ में 22 साल की युवती की बेरहमी से हत्या; चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी

चंडीगढ़ में 22 साल की युवती की बेरहमी से हत्या; चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा, इलाके में सनसनी, मौके पर पुलिस जांच में जुटी

Chandigarh 22 Years Girl Murder Crime Latest News Today

Chandigarh 22 Years Girl Murder Crime Latest News Today

Chandigarh Girl Murder: चंडीगढ़ में हत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। होली पर 3 युवकों की हत्या के बाद अब एक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबर आ रही है कि शहर के सेक्टर-38ए में 22 साल की एक युवती की आज दिनदाहड़े चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बेरहमी के साथ युवती को मौत के घाट उतारा गया। युवती की पहचान तान्या के रूप में बताई जा रही है।

इधर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती का शव अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की जांच-पड़ताल और बनती कार्रवाई कर रही है। लड़की के परिवार और आसपास के लोगों से पूछताक्ष की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने खंगाले हैं। फिलहाल इस वारदात से इलाके में लोग दहशत में आ गए हैं। युवती की हत्या किसने की और क्यों की? इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शहर में एक सुसाइड भी हुआ

युवती की हत्या के साथ-साथ चंडीगढ़ में एक सुसाइड की घटना भी हुई है। चंडीगढ़ से सटे किशनगढ़ में घरेलू कलह के चलते एक शादीशुदा महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसका पति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने गुस्से में खुद को कमरे में बंद कर लिया। वहीं बाद में पति को पत्नी फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मृतक महिला का शव अपने कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।