सरकार बनाम निगम: HPTDC के 8 होटलों के निजीकरण पर रार; अध्यक्ष आर.एस. बाली बोले— "हम पक्ष में नहीं, पर चुनौती भी नहीं दे सकते"

सरकार बनाम निगम: HPTDC के 8 होटलों के निजीकरण पर रार; अध्यक्ष आर.एस. बाली बोले— "हम पक्ष में नहीं, पर चुनौती भी नहीं दे सकते"

Chairman R.S. Bali States

Chairman R.S. Bali States—"We Are Not in Favor, But We Cannot Challenge It Either"

शिमला। Chairman R.S. Bali States—"We Are Not in Favor, But We Cannot Challenge It Either" हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम यानी एचपीटीडीसी की मर्जी के खिलाफ 8 होटलों को सरकार निजी हाथों में देने जा रही है। सरकार के इस निर्णय का चुनौती भी नहीं दी जा सकती है। ये बात पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि कि घाटे में चल रहे इन होटल को रेनोवेशन की आवश्यकता है जिसके लिए सरकार से पैसा मुहैया करने की मांग की गई थी लेकिन सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इन होटल को संचालन एवं मरम्मत यानी आपरेशन एंड मेंटेनेंस आधार पर निजी हाथों में देने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास निगम इन होटल को निजी हाथों में देने के पक्ष में नहीं है। हालांकि पर्यटन विकास निगम के कर्मचारी भी होटलों को निजी हाथों में देने का विरोध किया है।

आरएस बाली ने बताया कि कांगउ़ा में अंतरराष्ट्रीय उडानें संभव हो सकेंगी। इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम की निदेशक मंडल की बैठक वीरवार देर शाम को हुई जिसमें कई अहम निर्णय लिए हैं।

धौलाधार की खूबसूरत पहाड़ियों के तल पर नगरोटा बगवां बनेर खड्ड के किनारे 180 करोड़ का फाइव स्टेर होटल बनाने जा रहे हैं। ये होटल एडीबी यानी एशियन विकास बैंक परियोजना के तहत बन रहा है। इस होटल के लिए प्रदेश का सबसे बड़ा टेंडर 6 अप्रैल को फाइनल किया जाएगा।

बीते तीन सालों में एचपीटीडीसी ने बढाया टर्न ओवर

आरएस बाली ने बताया कि 80 करोड़ के टर्न ओवर से पर्यटन विकास निगम को शुरू किया और बीते साढ़े तीन सालों में सौ करोड़ के पार किया। ये टर्न ओवर तब बढ़ाया जब आपरेशन सिंधुर हुआ और मरम्मत के कार्य किए गए।

2021-22 में निगम की जो टर्न ओवर 78 करोड़ थी जिसको 2022-23 में 109 करोड़, 2023-24 में 105 करोड़ और 2024-25 में बढ़ाकर 107 करोड़ पहुंचाया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 2000 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

शिमला में एचपीटहडीसी के होटल हालिडे होम पर 45 करोड़ रुपए मरम्मत पर खर्च किया जाएगा। जिसके लिए केंद्र से स्वीकृति मिल गई है। मनाली के तीन होटलों का मरम्मत का कार्य चल रहा है।

हमीर होटल में 20 करोड़, होटल ज्वालाजी में मरम्मत के लिए 35 करोड़ खर्च किए जाएंगे। जब तक होटलों की मरम्मत का कार्य हीोता है तब तक होटलों के बंद होने पर कर्मचारियों का वेतन और खर्चें उसमें से दिया जाए।

निगम के होटलों की निगरानी करेंगे उड़न दस्ते

हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास निगम के होटलों की निगरानी को उड़न दस्ते करेंगे। इस संबंध में ये होटलों में चढ़ने वाले कमरों के अलावा अन्य कार्यों की निगरानी करेंगे।पर्यटन विकास निगम ने निदेशक मंडल की बैठक में 24 घटे सातों दिन काल सेंटर बनाने का निर्णय लिया है।