अयोध्या के राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या होनी चाहिए योग्यता

अयोध्या के राम मंदिर में निकली CEO की वेकेंसी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या होनी चाहिए योग्यता

CEO Vacancy Ram Mandir

CEO Vacancy Ram Mandir

अयोध्या। CEO Vacancy Ram Mandir: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए वैकेंसी निकाला है। इसके लिए कई तरह की योग्यता निर्धारित की गई है।

इस पद के लिए 18 जुलाई 2026 को शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 50 से 70 वर्ष के व्यक्ति योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

इस पद पर नियुक्ति पाने के इच्छुक को 18 जुलाई को शाम चार बजे तक ई मेल के माध्यम से [email protected] पर अपना प्रार्थना पत्र भेजना होगा।

राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस पद के लिए आवेदन करने वाले का 'सनातनी हिंदू' होना अनिवार्य है। इतना ही नहीं वो सक्रिय रूप से पूजा-पाठ करने वाला भी हो। इस पद के लिए आवेदन करने और 'वैष्णव परंपरा' से ताल्लुक रखने वाले राम भक्तों को चयन में वरीयता दी जाएगी।

उम्मीदवार की उम्र 50 से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही उसे किसी बड़े सार्वजनिक संगठन, संस्थान, सरकारी विभाग या कंपनी में प्रबंधकीय जिम्मेदारियों का कम से कम 20 वर्ष का अनुभव जरूर होना चाहिए।

उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए। इस पद के लिए आवेदन करने वालों में किसी मंदिर या हिंदू धार्मिक संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के रूप में काम करने का अनुभव रखने वाले रिटायर्ड अधिकारियों को खास तरजीह दी जाएगी।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सीईओ की नियुक्ति के लिए जो आवेदन पत्र जारी किया है, ‍उसे 18 जुलाई तक स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन करने वाले 18 जुलाई को सांय चार बजे तक आवेदन पत्र मेल कर सकते हैं। उसके बाद कोई सुनवाई नहीं होगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सोशल मीडिया हैंडल से आवेदन पत्र जारी किया है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र (न्यास) श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए योग्य जनों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है।