Celebrations in Panchkula court

पंचकूला कोर्ट में जश्न बंगाल में BJP सरकार की खबर पर वकीलों ने बांटे लड्डू

pp

Celebrations in Panchkula court

हरियाणा के पंचकूला स्थित जिला न्यायालय परिसर में उस समय जश्न का माहौल बन गया, जब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनने की खबर सामने आई। इस राजनीतिक घटनाक्रम पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताते हुए कोर्ट परिसर में लड्डू बांटकर उत्सव मनाया।

सुबह से ही जिला न्यायालय में अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। जैसे ही सरकार गठन की पुष्टि हुई, वकीलों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। पूरे परिसर में उल्लास का माहौल देखने को मिला, जहां इसे लोकतंत्र की जीत बताया गया।

इस मौके पर अधिवक्ता भाग सिंह नेगी ने कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास की जीत है और उन्हें उम्मीद है कि नई सरकार जनहित में कार्य करेगी। अधिवक्ता जितेन्द्र शर्मा ने भी इसे देश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव का संकेत बताया।

अधिवक्ता राजेश कौल, पंकज भंवरा, दीपांशु सिनसिनवार और रणधीर सिंह सहित अन्य वकीलों ने भी एक-दूसरे को बधाई दी और इस खुशी को साझा करते हुए लड्डू वितरित किए।