जालंधर फायरिंग मामले का CCTV आया सामने, BJP नेता मोनू पुरी समेत दो घायल
- By Gaurav --
- Tuesday, 12 May, 2026
CCTV Footage of Jalandhar
Jalandhar में भाजपा नेता पर हुई फायरिंग मामले का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पहले दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती है, जिसके बाद गोलियां चलाई जाती हैं।
गोली चलने की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, शहर की Maksudan Mandi में भाजपा नेता Monu Puri पर फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई।
फायरिंग में Monu Puri और एक अन्य युवक तरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना में करीब चार राउंड फायरिंग हुई, जिनमें एक गोली मोनू पुरी के पैर में लगी, जबकि दूसरी गोली तरुण के पैर में लगी।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फिलहाल Punjab Police मामले की जांच में जुटी हुई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।