BIG BREAKING NEWS : ECHS फार्मासिस्ट अविनाश परिहार के घर CBI का छापा; दिल्ली में दर्ज भ्रष्टाचार के मामले से जुड़े तार
CBI Raids Residence of ECHS Pharmacist Avinash Parihar
फर्रुखाबाद। CBI Raids Residence of ECHS Pharmacist Avinash Parihar, पूर्व सैनिकों के लिए कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम के तहत संचालित अस्पताल में संविदा फार्मासिस्ट के तौर पर कार्यरत युवक अविनाश परिहार के घर रविवार रात सीबीआई ने छापेमारी की। सूचना के अनुसार अविनाश परिहार के खिलाफ दिल्ली में भ्रष्टाचार का कोई मुकदमा दर्ज हुआ है। इसी संबंध में सीबीआई की छापेमारी की बात कही जा रही है। हालांकि स्थानीय अधिकारी पुष्टि नहीं कर रहे हैं।