CBI gives clean chit to Solan-based company Deepak Cosmo, directors also get relief

सोलन की कंपनी दीपक कास्मो को सीबीआई की क्लीनचिट, निदेशकों को भी मिली राहत

undefined

CBI gives clean chit to Solan-based company Deepak Cosmo, directors also get relief

 

सोलन के सेक्टर-8 में इंडियन बैंक से 22.50 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले में दीपक कास्मो लिमिटेड और उसके निदेशकों को बड़ी राहत मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने कंपनी के खिलाफ क्लोजर रिपोर्ट मंजूर कर दी, जिससे कंपनी और उसके निदेशक राजीव पांडेय, मुनीष दीवान और सार्थक गर्ग को कानूनी तौर पर क्लीनचिट मिल गई।

जांच में यह सामने आया कि कंपनी ने बैंक का पूरा कर्ज चुका दिया था और बैंक के साथ 21.40 करोड़ रुपये का फुल एंड फाइनल सेटलमेंट भी हो चुका था। सीबीआई ने ठगी या आपराधिक साजिश के पर्याप्त प्रमाण नहीं मिलने के कारण एफआईआर समाप्त करने की सिफारिश की थी।

बैंक ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने साजिश के तहत लोन लिया और भुगतान बंद कर दिया, लेकिन जांच में पता चला कि लोन से खरीदी गई मशीनरी और उसकी बिक्री की जानकारी कंपनी ने बैंक को पहले ही दे दी थी।