सावधान! पंजाब और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग की सुबह-सुबह बड़ी चेतावनी: तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, तपिश से मिलेगी राहत

सावधान! पंजाब और चंडीगढ़ के लिए मौसम विभाग की सुबह-सुबह बड़ी चेतावनी: तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अलर्ट, तपिश से मिलेगी राहत

Caution! Early Morning Major Warning from the Meteorological

Caution! Early Morning Major Warning from the Meteorological

 चंडीगढ़। Caution! Early Morning Major Warning from the Meteorological, शुक्रवार (22 मई, 2026) सुबह सात बजे जारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ केंद्र के अलर्ट में पंजाब के कई इलाकों में तेज आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना जताई गई है।

यह अलर्ट सुबह 10:45 तक प्रभावी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग ने फतेहगढ़ साहिब, अमलोह, बस्सी पठाना, खन्ना, पायल, समराला, लुधियाना पश्चिम, रूपनगर, चमकौर साहिब, आनंदपुर साहिब, बलाचौर, नवांशहर और गढ़शंकर क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है।

इसके अलावा बरनाला, धूरी, मलेरकोटला, मोहाली, चंडीगढ़, खरड़, लुधियाना पूर्व, फिल्लौर, रायकोट, जगराओं, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, दसूआ और नंगल समेत कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।