जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर 5 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज
- By Gaurav --
- Monday, 18 May, 2026
Case registered against 5
जनगणना ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पांच सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई नगर निगम के जोनल टैक्सेशन अधिकारी-3 एवं जनगणना अधिकारी की सिफारिश पर की गई। पुलिस प्रवक्ता एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत संदीप, हंसराज, कुलदीप, राजेश कुमार और अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
शिकायत में जनगणना अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को जनगणना 2027 के तहत ड्यूटी और संबंधित क्षेत्रों की सूची सौंपी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने अपने कार्य का निर्वहन नहीं किया। अधिकारियों ने उन्हें नोटिस जारी कर काम शुरू करने के निर्देश भी दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कर्मचारियों द्वारा IILO ऐप में एक भी एंट्री नहीं की गई थी। इसे जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही माना गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।