Case filed against 5 for abusing Ram Rahim

राम रहीम के खिलाफ अपशब्द बोलने पर 5 खिलाफ केस दर्ज, देखें क्या कहा

 Case filed against 5 for abusing Ram Rahim

Case filed against 5 for abusing Ram Rahim

 

Case filed against 5 for abusing Ram Rahim- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Ram Rahim) राम रहीम के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग और दुष्प्रचार करने पर प्रेमी नितिन शर्मा ने दूसरे धड़े के मोहित इंसा सहित 5 के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज करवाया है। यह मामला (Sirsa) सिरसा के सिटी थाने में डेरा प्रेमी (Delhi) दिल्ली निवासी नितिन शर्मा ने करवाया है। (Ram Rahim) राम रहीम इन दिनों (UP) यूपी के (Barnawa Ashram) बरनावा आश्रम में अपनी (parole cut for 40 days) 40 दिनों की पैरोल काट रहा है। मोहित इंसा के खिलाफ पहले भी डेरा प्रेमी केस दर्ज करवा चुके हैं।

नितिन शर्मा ने (Sirsa Police) सिरसा पुलिस को शिकायत दी कि मोहित गुप्ता ने अपना (Youtube Channel) यूट्यूब चैनल बना रखा है। चैनल पर रवि लड्डा रानियां, संजीव झा, वीरपाल कौर निवासी बठिंडा और अशोक कुमार मालिया कॉलोनी निवासी चंडीगढ़ यूट्यूब चैनल पर डेरा प्रमुख व (Dera Sachcha Sauda) डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को गाली निकालते हैं। जिससे कि उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

नितिन शर्मा ने अपनी (Case Filed) शिकायत में कहा कि 17 जून 2022 को राम रहीम के (Parol) पैरोल पर बाहर आने के बाद फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ने डेरा मुखी के प्रति अपशब्दों का प्रयोग किया। साथ ही पैरोल को लेकर असली व नकली होने की आधारहीन याचिका को भी (Punjab & Haryana High Court) पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट खारिज कर चुका है। आरोपी देश विरोधी गतिविधियां चला रहे हैं। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, जिसके संबंध में शहर थाना में दर्ज किया है।

Case filed against 5 for abusing Ram Rahim- खुद को राम रहीम का अनुयायी बतातें है मोहित इंसा

सोशल मीडिया पर फेथ वर्सेज वर्डिक्ट पेज चला रहे डॉ. मोहित इंसा खुद को राम रहीम के अनुयायी बताते हैं। जो कि डेरा प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ है। डेरा प्रबंधन इन्हें प्रेमी नहीं मानते। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट ने राम रहीम के आधार कार्ड में बदलाव, हनीप्रीत को गुरु शिष्या का दर्जा देने के सनसनीखेज खुलासे किए है। डॉ. मोहित गुप्ता के खिलाफ पहले भी राम रहीम के आधार कार्ड की फोटो सार्वजनिक करने पर (Case in UP) यूपी में मामला दर्ज करवाया गया था।

Case filed against 5 for abusing Ram Rahim- 90 दिन की पैरोल पर बाहर हैं राम रहीम

राम रहीम को इस साल में 90 दिन की पैरोल मिली है। राम रहीम पहले फरवरी में पंजाब चुनावों में 20 दिन की फरलो मिली। इसके बाद जून जुलाई में 30 दिन की पैरोल और फिर अक्टूबर में 40 दिन की पैरोल मिली हुई है। जो कि 25 नवंबर को खत्म होगी।

यह भी पढ़ें:

 

यह भी पढ़ें: