मोरनी-टिक्कर ताल रोड पर कार खाई में गिरी, दो युवक बाल-बाल बचे

मोरनी-टिक्कर ताल रोड पर कार खाई में गिरी, दो युवक बाल-बाल बचे

Tikkar Tal Road Accident

Tikkar Tal Road Accident

Tikkar Tal Road Accident: पंचकूला जिले में मोरनी-टिक्कर ताल रोड पर खरोग गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार यमुनानगर निवासी युवक और उसका दोस्त बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।
जानकारी के अनुसार, यमुनानगर निवासी तरुण अपने दोस्त के साथ मोरनी घूमने आया था। टिक्कर ताल से वापस लौटते समय खरोग गांव के पास एक तेज मोड़ पर उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरी।

सुरक्षा रेलिंग टूटने से बढ़ रहा खतरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि, यह मोड़ काफी खतरनाक है और यहां पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सड़क किनारे लगी सुरक्षा रेलिंग भी कई जगह से टूटी हुई है, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

हादसे की सूचना 112 नंबर पर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।