हिमाचल में बड़ा हादसा: मंडी में सड़क से 60 फीट नीचे गिरी कार, डॉक्टर्स थे सवार, उधर धर्मशाला में हैवी लैंडस्लाइड से हुआ बुरा हाल

हिमाचल में बड़ा हादसा: मंडी में सड़क से 60 फीट नीचे गिरी कार, डॉक्टर्स थे सवार, उधर धर्मशाला में हैवी लैंडस्लाइड से हुआ बुरा हाल

Car fell 60 feet below the road in Mandi Himachal

Car fell 60 feet below the road in Mandi Himachal

Car fell 60 feet below the road in Mandi Himachal : हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और इसी के चलते यहां के रास्ते अक्सर लोगों की जान पर खतरा बने रहते हैं| खबर, हिमाचल के मंडी क्षेत्र से है| जहां करीब पांच ट्रेनी डॉक्टर्स से सवार एक कार अचानक सड़क से फिसल गई और 60 फीट नीचे जा गिरी|

Car fell 60 feet below the road in Mandi Himachal
Car fell 60 feet below the road in Mandi Himachal

बताया जाता है कि, इस हादसे में एक ट्रेनी डॉक्टर की मौत हो गई है| जबकि एक अन्य ट्रेनी डॉक्टर की हालत बेहद नाजुक है| जिसे आईएमसी रेफर किया गया है| वहीं, अन्य घायलों का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है| वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है| मंडी SP शालिनी अग्निहोत्री खुद मौके का जायजा लेने पहुंची थीं|

खिउरी इलाके में हुआ यह हादसा

जानकरी के मुताबिक, यह बड़ा हादसा मंडी के खिउरी इलाके में हुआ| कार का संतुलन अचानक से बिगड़ा और वह सीधा सड़क से नीचे जा गिरी| इस हादसे के बाद आस-पास से गुजर रहे लोगों ने मौके पर रुककर पुलिस को हादसे की सूचना दी| जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची|

धर्मशाला में हैवी लैंडस्लाइड से हुआ बुरा हाल

इधर, एक खबर हिमाचल के धर्मशाला से भी सामने आई है| यहां अभी-अभी बारिश के बीच हैवी लैंडस्लाइड से बुरा हाल हो गया है| सड़क पर मलबा बिखरा पड़ा है| तस्वीर देखें ...

Car fell 60 feet below the road in Mandi Himachal
Landslide in Dharamshala