बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पलटी, चालक समेत 5 लोग हुए चोटिल

बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों की कार पलटी, चालक समेत 5 लोग हुए चोटिल

Car Overturn Badrinath Highway

Car Overturn Badrinath Highway

गोपेश्वर(चमोली)। Car Overturn Badrinath Highway: जनपद चमोली में शुक्रवार को कुहेड़ के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

पुलिस के मुताबिक, बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग और चमोली के बीच कुहेड़ क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई और सड़क पर पलट गई।

हादसे के समय वाहन में सवार तीर्थयात्री हरिद्वार से बदरीनाथ धाम की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में चालक सहित पांच लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) चमोली भिजवाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।

हादसे में घायल

  • दलीप कुमार सिंह (चालक), निवासी गोविंदपुर बाजितपुर
  • डॉ. दिनेश कुमार शर्मा, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार
  • लता शर्मा निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार
  • नवीन कुमार शर्मा, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार
  • विशाखा शर्मा, निवासी ज्वालापुर, हरिद्वार