लखनऊ: 'विदेशी प्रेमिका' के चक्कर में कारोबारी ने गंवाए ₹68 लाख; सीबीआई के नाम पर मिली धमकी

लखनऊ: 'विदेशी प्रेमिका' के चक्कर में कारोबारी ने गंवाए ₹68 लाख; सीबीआई के नाम पर मिली धमकी

Businessman Loses ₹68 Lakh in Foreign Girlfriend Scam

Businessman Loses ₹68 Lakh in 'Foreign Girlfriend' Scam

लखनऊ। Businessman Loses ₹68 Lakh in 'Foreign Girlfriend' Scam, डालीगंज निवासी कारोबारी बृजेंद्र सिंह को साइबर जालसाजों ने हनी ट्रैपिंग में फंसा लिया। उनको विदेशी युवती बनकर फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद वाट्सएप पर चैटिंग की। धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ाकर मदद के नाम पर 68 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो मदेयगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक मामले में जुड़े सभी लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।

डालीगंज निवासी कारोबारी के मुताबिक, अगस्त 2025 को उन्हें डारिस विलियम आईडी से फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। स्वीकार करने पर उनकी कई बार डारिस से वीडियो और आडियो काल पर बात होने लगी। फिर उसने भारत घूमने की इच्छा जाहिर करते हुए उन्हें नौ सितंबर से 25 सितंबर तक के लंदन से दिल्ली की फ्लाइट टिकट वाट्सएप कर दिए।

कारोबारी के अनुसार दस सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उनके पास अनजान नंबर से काल आई। काल करने वाले ने कहा कि आपकी परिचित विदेशी महिला भारत आई है। उसके पास 2.5 लाख ब्रिटिश पाउंड हैं, जो जब्त कर लिए गए हैं। अगर आपको मदद करनी है तो 60 हजार देने होंगे।

इस पर कुछ दिन तो उन्होंने टालमटोल किया फिर 18 सितंबर को भुगतान कर दिया। इसके कुछ दिन बाद डारिस ने उन्हें मेसेज किया कि वह लंदन पहुंच गई है। वह मदद के बदले उन्हें 35 लाख देना चाहती है। पीड़ित ने बताया उन्होंने 21 सितंबर को ठग को अपने बैंक डिटेल दे दिए।

इसके कुछ समय बाद उनके मोबाइल पर रॉयल बैंक ऑफ स्काॅटलैंड लंदन बैंक का लोगों लगा हुआ मेसेज आया। इसमें 35 लाख को खाते में ट्रांसफर करने के बदले 61 हजार रुपये फीस मांगी गई।

पीड़ित ने जब डारिस को यह जानकारी दी कि रायल बैंक भारत में 2016 में बंद हो चुकी तो उसके साथी जान फिलिप, सरवर खान और जाय ने उनसे आरबीआइ के जरिए रकम देने की बात कही।

मनी लांड्रिंग में फंसाने की दी धमकी

बृजेंद्र के मुताबिक जब उन्होंने फीस देने से मना किया तो ठगों ने दस दिसंबर को वाट्सएप पर सीबीआइ अधिकारी का कार्ड भेजा और मनी लांड्रिंग में फंसाने की धमकी दी। मगर पीड़ित ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके कुछ दिन बाद उन्हें फिर से विदेशी युवती की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।

उसने उनकी डूबी रकम दिलाने का झांसा दिया और मदद के नाम पर 67.40 लाख जनवरी 2026 तक ऐंठ लिए। पीड़ित ने मदेयगंज थाने में शिकायत की। एसओ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की साइबर सेल जांच कर रही है। पीड़ित के फेसबुक अकाउंट की भी जांच जारी है।