Businessman Kidnapped in Mohali

मोहाली में कारोबारी का अपहरण, कुछ घंटों में पुलिस ने छुड़ाया, 4 आरोपी गिरफ्तार

pp

Businessman Kidnapped in Mohali

वीआईपी रोड स्थित रॉयल जंक्शन के बाहर से कारोबारी के अपहरण का मामला मोहाली पुलिस ने कुछ घंटों में ही सुलझा लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक युवती की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।

एसपी गौरव जिंदल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हाईलैंड पार्क निवासी सुमित सूद अपने दोस्त और जालंधर के कारोबारी नीरज कक्कड़ के साथ रेस्टोरेंट में थे। इसी दौरान दो युवक आए और नीरज को जबरन सफेद स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। आरोपियों ने कारोबारी को पटियाला की एक कोठी में बंधक बना लिया था।

सूचना मिलते ही सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी को सही-सलामत बरामद कर लिया। सभी आरोपी पटियाला जिले से संबंधित हैं। एसपी ने बताया कि यह मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया