व्यापारिक संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित।

व्यापारिक संवाद एवं सम्मान समारोह आयोजित।

Business Dialogue and Felicitation Ceremony Organized.

Business Dialogue and Felicitation Ceremony Organized.

राहुल सोनी अमृतसर, गत दिवस व्यापारियों की ओर से व्यापारिक संवाद एवं सम्मान समारोह नाभा में आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के सदस्य एवं भारतीय व्यापार मंडल पंजाब के प्रधान राजीव अनेजा मुख्यातिथि थे। समारोह में व्यापारी नेता सुनील गुप्ता ने राजीव अनेजा व उनके साथियों का जोरदार स्वागत कर सम्मानित किया। समारोह का महत्वपूर्ण सेशन भारतीय व्यापा

र मंडल की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए तथा मंडल में व्यापारियों को जोड़ते हुए नाभा के व्यापारी सुनील गुप्ता को मंडल मे पंजाब का उपाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
राजीव अनेजा ने सुनील गुप्ता को मंडल मे जोड़ते हुए बधाई देते हुए कहा कि मंडल के लिए बहुत ही फक्र की बात है कि जिस तरह से पंजाब के व्यापारी भाई इस मंडल की उपलब्धियां एवं निष्ठाभाव से प्रेरित होकर जुड़ रहे है। मंडल के साथ जुड़े सभी सदस्य व्यापारियों को आ रही समस्याओं को हल करवा कर हमेशा व्यापारियों का साथ देते आ रहे है और आगे भी देते रहेंगे। राजीव अनेजा ने कहा पंजाब में ही नहीं पूरे देश में व्यापारियों के हितो के लिए बहुत सी संस्थाएं स्थापित है परन्तु भारतीय व्यापार मंडल हमेशा आगे बढ़ कर व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होता है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने पंजाब प्रधान राजीव अनेजा व उनके साथियों का उनको मंडल के साथ जोड़कर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने पर हार्दिक धन्यवाद करते हुए भरोसा दिलाया कि जिस तरह से मंडल के सभी सदस्य व्यापारियों के हितो के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है वह भी इसी प्रयास को को आगे बढ़ाते रहेंगे।


इस मौके पर विक्रम बग्गा, रिशी पोद्दार, रंजीत सिंह अरोड़ा, जतिंदर स्वामी, पवन शर्मा, सुनील गुप्ता, सुरिंदर गुप्ता, करमजीत सिंह, विवेक सिंगला, अमर चंद, नवजीत गर्ग ,अमरीक सिंह, विनोद भाटिया,विकास मित्तल सहित भारी संख्या में नाभा के व्यापारी उपस्थित थे।