हिमाचल के शिमला में बड़ा हादसाः खाई में गिरी रोडवेज बस, बड़ी संख्या में यात्री थे सवार

हिमाचल के शिमला में बड़ा हादसाः खाई में गिरी रोडवेज बस, बड़ी संख्या में यात्री थे सवार

Bus Accident in Shimla Himachal

Bus Accident in Shimla Himachal

Himachal Bus Accident News : हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) से आयेदिन हादसे (Accident) की खबर सामने आती है| अभी हाल ही में प्रदेश में एक बड़ा बस हादसा हुआ था| जिसमें कई लोगों की मौत हुई थी| और अब फिर से हिमाचल में एक बस हादसे का शिकार हुई है|

बताया जा रहा है कि, हिमाचल के शिमला में HRTC (Himachal Road Transport Corporation) की एक बस चलते-चलते अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी| जिसके बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई| वहीं, जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त बस में यात्री मौजूद थे| जिनमें बस गिरते वक्त चीख-पुकार सुनी गई| जिसके बाद आस-पास के लोग मौके को दौड़े और सूचना पुलिस को दी गई|

बताया जाता है कि हादसे में 20 से 25 यात्रियों को नुकसान पहुंचा है| सभी यात्री घायल हुए हैं| इन घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है| हादसे के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है| मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासनिक टीम आगे की जांच कर रही है|

पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना काफी कठिन...

हिमाचल से सबसे ज्यादा खबर वाहनों के खाई में गिरने की आती है| अक्सर सुनने को मिलता ही कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया| अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है| दरअसल, हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और ऐसे में यहां रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं| जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है| पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं|