Bullet fired in Sector-24, Chandigarh

दिवाली की रात चंडीगढ़ के सेक्टर-24 में चली गोली: पंजाब कैडर के अधिकारी वीरेंद्र शर्मा के घर अज्ञात हमलावरों ने की वारदात

goli

Bullet fired in Sector-24, Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब कैडर के एक आईएएस अधिकारी के घर पर दिवाली की रात  गोली चलाई गई। ये घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 24 में रहने वाले आईएएस अफसर वीरेंद्र कुमार शर्मा के घर हुई। उनकी सरकारी कोठी पर गोली अज्ञात हमलावरों ने चलाई।
चंडीगढ़ पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा दिवाली की रात चंडीगढ़ में अपनी सरकारी कोठी में पूजा करने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ बैठे थे। उसी समय सडक़ से अज्ञात बदमाशों की तरफ से उनके घर पर फायरिंग की गई।

घटना के समय वीरेंद्र कुमार शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। इस फायरिंग में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। वीरेंद्र कुमार शर्मा पंजाब सरकार के स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं और इन दिनों उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ में ही है।

बदमाशों की ओर से चलाई गई गोली वीरेंद्र कुमार शर्मा की कोठी के एक कमरे की खिडक़ी पर लगी जिसे प्लाई लगाकर बंद किया गया था। गोली प्लाई में ही अटक जाने के कारण कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि गोली की वजह से प्लाई के आरपार छेद हो गया।

इस घटना के बाद वीरेंद्र कुमार शर्मा ने खुद रात साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला वरिष्ठ सरकारी नौकरशाह से जुड़ा होने के कारण रात में ही चंडीगढ़ पुलिस के डीसीपी क्राइम उदयभान सिंह, सेक्टर-11 थाने के स्॥ह्र और सेक्टर 24 की चौकी के इंचार्ज मौके पर पहुंच गए।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जिसने मौके से गोली का एक खाली खोल बरामद कर लिया। पुलिस इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है।

चंडीगढ़ में IAS अफसरों को अतिरिक्त कार्यभार; इन विभागों का जिम्मा संभालेंगे, यहां ऑर्डर की कॉपी देखिए

चंडीगढ़ में पेट्रोल व डीजल से चलने वाले वाहनों की रजिस्ट्रेशन पर लगाई रोक, पढ़ें पूरी खबर